जियो ने अब बढ़ा दी 91GB वाले प्लान की कीमत, एक हफ्ते पहले ही किया था लॉन्च

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Thu, 26 Oct 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Reliance Jio Replaced Rs 491 Plan to Rs 499, Offer 91 GB of Data
सांकेतिक तस्वीर

    रिलायंस जियो ने एक हफ्ता पहले ही अपने सभी टैरिफ प्लान में फेरबदल करते हुए कुछ नए प्लान भी पेश किए थे। दिवाली के मौके पर लॉन्च किए गए नए प्लान में 491 रुपए वाला टैरिफ भी शामिल था। हालांकि इसके एक हफ्ते बाद ही कंपनी ने इस प्लान की कीमत को बढ़ा दिया है।

    पढ़ें: Idea ने एयरटेल के जवाब में पेश किया 30 जीबी डाटा वाला प्लान

    इसके अलावा जियो ने 309 रुपये वाले प्लान को अपडेट किया है। 309 रुपये के रिचार्ज पर अब 49 दिनों की वैधता के साथ 49 जीबी डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन

    अब इतनी हो गई कीमत

    Jio free data
    Jio free data

    दरअसल कंपनी ने 91 दिन की वैधता के साथ 491 रुपए वाला प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और जियो ऐप्स के सब्सक्रिप्शन के साथ 1 जीबी डाटा प्रतिदिन के हिसाब से 91 जीबी डाटा पेश किया था। हालांकि अब कंपनी ने इस प्लान की कीमत बढ़ाकर 499 रुपए कर दी है। हालांकि प्लान की कीमत में जरा ही फेरबदल हुआ है, लेकिन कंपनी ने ऐसा क्यों किया इसकी वजह सामने नहीं आई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फिलहाल 499 रुपए वाला यह प्लान जियो की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। हालांकि जियो यूजर्स MyJio ऐप में जाए और रिचार्ज सेक्शन में देखें तो वहां यह रिचार्ज के लिए उपलब्ध है। बता दें कि कंपनी ने शुरुआत में भी 499 रुपए वाला प्लान पेश किया था, जिसमें 2जीबी डाटा प्रतिदिन की सुविधा दी गई थी। इसके बाद जियो धन-धना-धन ऑफर आने पर 499 रुपए की जगह 509 रुपए वाला प्लान लाया गया था

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें