गूगल Pixel 3 के साथ पिक्सल वॉच भी कर सकता है लॉन्च, लीक से हुआ खुलासा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 11 May 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
Google likely to launch Pixel smartwatch with Pixel 3 and Pixel 3 XL smartphone
Google Pixel smartwatch demo

    अभी हाल में अपने वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस में गूगल ने एंड्रॉयड पी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कॉलिंग फीचर का ऐलान किया, वहीं अब गूगल के अपकमिंग फ्लैगशिप Pixel 3 और Pixel 3 XL लेकर रिपोर्ट के साथ एक और बड़ी खबर आई है। कहा जा रहा है कि गूगल अपने पिक्सल 3 और पिक्सल एक्सएल 3 के साथ पिक्सल स्मार्टवॉच भी लॉन्च करेगा।

    जाने-माने टिप्सटर Evan Blass ने अपने ट्वीट में इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से कहा है कि गूगल पिक्सल 3 स्मार्टफोन के साथ पिक्सल ब्रांड का स्मार्टवॉच भी लॉन्च करेगा। ब्लास के ट्वीट के अलावा एक और टिप्सटर Roland Quandt ने ट्वीट करके बताया है कि गूगल का पिक्सल वॉच तीन वेरियंट में आएगा जिनमें Ling, Triton और Sardine शामिल हैं।

    विज्ञापन

    हालांकि यह साफ नहीं है कि वॉच के तीनों मॉडल एक-दूसरे से अलग कैसे होंगे? वैसे यह कहा जा सकता है कि किसी मॉडल में एप्पल वॉच सीरीज 3 सेलुलर की तरह LTE कनेक्टिविटी मिल सकती है। एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि गूगल पिक्सल वॉच में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन वियर 3100 प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 3045 जीपीयू मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें