एप्पल वॉच सीरीज 3 सेलुलर की बिक्री भारत में शुरू, एयरटेल और जियो हैं पार्टनर

एप्पल वॉच सीरीज 3 की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। एप्पल के जीपीएस और सेलुलर वेरियंट Apple Watch Series 3 की बिक्री जियो और एयरटेल की वेबसाइट से हो रही है। एयरटेल और जियो दोनों वेबसाइट पर एप्पल वॉच सीरीज 3 के साथ कई सारे ऑफर्स भी मिल रहे हैं। बता दें कि पिछले साल सितंबर में एप्पल वॉच सीरीज को आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस और आईफोन x के साथ लॉन्च किया गया था। एप्पल वॉच सीरीज 3 की शुरूआती कीमत भारत में 39,080 रुपये है।
एप्पल के साथ जियो और एयरटेल की इस पार्टनरशिप के तहत वॉच को Jio.com, रिलायंस डिजिटल, जियो रिटेल स्टोर और एयरटेल की वेबसाइट से से खरीदा किया जा सकेगा। वहीं इन सभी स्टोर्स से 11 मई से एप्पल वॉच सीरीज 3 खरीदा जा सकेगा।
एयरटेल की ओर से जहां आईसीआईसीआई के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 5,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। वहीं जियो ने कहा है कि वह एक दिन में डिलीवरी देगा। दोनों कंपनियों के ग्राहकों को एप्पल वॉच के लिए अलग से कोई रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। एक ही टैरिफ प्लान वॉच और फोन में काम करेंगे।
ये भी पढ़ेंः Apple वॉच सीरीज 3 सेलुलर खरीदने से पहले जान लें इसके 5 कमाल के फीचर्स
गौरतलब इससे पहले एप्पल वॉच सीरीज 3 का सिर्फ GPS वाला वेरियंट भारत में उपलब्ध था। एक बात गौर करने वाली है कि एप्पल वॉच सीरीज 3, 4जी और एलटीई नेटवर्क को ही सपोर्ट करेगा। ऐसे में 2जी नेटवर्क वाले यूजर्स इसे यूज नहीं कर पाएंगे।
Apple Watch Series 3 के GPS + सेलुलर वेरियंट में eSIM इनबिल्ट होगा जिसकी मदद से आप 4जी कॉलिंग भी कर सकेंगे और इंटरनेट भी चला सकेंगे। यह वॉच पूरी तरह से वाटरप्रूफ है। इसके अलावा इसमें सीरी का सपोर्ट भी दिया गया है।