Same Day Repair Service: अब देश के 21 शहरों में एक दिन में रिपेयर होंगे गूगल पिक्सल फोन, वॉच और बड्स भी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Jul 2025 03:17 PM IST
सार

ग्राहक अब चुनिंदा Google एक्सक्लूसिव या प्रायोरिटी सर्विस सेंटर में जाकर अपने डिवाइस को उसी दिन मरम्मत करवा सकते हैं। इसके अलावा, Google ने फ्री डोरस्टेप पिकअप और मेल-इन सर्विस का भी विकल्प दिया है, जिसके तहत ग्राहक बिना सर्विस सेंटर गए भी अपने डिवाइस की मरम्मत करवा सकते हैं।

विज्ञापन
Google Expands Same Day Repair Service for Pixel Phones Watch and Buds to 21 Cities in India
Google Same Day Repair Service - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Google ने भारत में अपने Same Day Repair Service का दायरा बढ़ा दिया है। अब यह सेवा Pixel फोन, Pixel Buds और Pixel Watch जैसे डिवाइस के लिए देश के 21 शहरों में उपलब्ध है। ग्राहक अब चुनिंदा Google एक्सक्लूसिव या प्रायोरिटी सर्विस सेंटर में जाकर अपने डिवाइस को उसी दिन मरम्मत करवा सकते हैं। इसके अलावा, Google ने फ्री डोरस्टेप पिकअप और मेल-इन सर्विस का भी विकल्प दिया है, जिसके तहत ग्राहक बिना सर्विस सेंटर गए भी अपने डिवाइस की मरम्मत करवा सकते हैं।

    Google ने अपने स्टोर सपोर्ट पेज को अपडेट कर यह जानकारी दी है कि अब यह सेवा भारत के 21 शहरों में उपलब्ध है। Google Exclusive Service Centres फिलहाल बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई में उपलब्ध है, जबकि प्रायोरिटी सर्विस सेंटर अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई, गुरुग्राम, हैदराबाद, कोलकाता और पुणे जैसे शहरों में उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    Google के अनुसार, 80% से अधिक Pixel फोन उसी दिन ठीक किए जा रहे हैं, लेकिन इसके लिए एक शर्त है Pixel डिवाइस को दोपहर 2 बजे से पहले सर्विस सेंटर में जमा कराना होगा। यदि यह शर्त पूरी होती है, तो Google उसी दिन डिवाइस को ठीक कर वापस कर देता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें