Galaxy Unpacked 2025: एक नए फोन का टीजर भी हुआ रिलीज, iPhone 17 Air से होगा मुकाबला
नाम कुछ भी हो, यह नया स्मार्टफोन वाकई स्लिम है और इसमें एक मुख्य बदलाव है जो इसे सैमसंग की नई फ्लैगशिप सीरीज के अन्य मॉडलों से अलग बनाता है। जहां गैलेक्सी S25 सीरीज के सभी हैंडसेट्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, वहीं नया गैलेक्सी S25 एज एक ड्यूल कैमरा यूनिट के साथ आता है, जिसमें दो अलग-अलग लेंस पीछे वर्टिकली स्टैक किए गए हैं।

विस्तार
सैमसंग के गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2025 में तीन नए स्मार्टफोन पेश किए गए हैं जिनमें Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra शामिल हैं। इन तीनों फोन में स्नैपड्रैगन का कस्टमाइज चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा टॉप मॉडल में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। अब इन तीनों फोन के अलावा इस साल सैमसंग एक और नया फोन लाने वाला है जिसका टीजर गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में जारी किया गया है और यह फोन होगा Samsung Galaxy S25 Edge।
सैमसंग गैलेक्सी S25 एज को पहले गैलेक्सी S25 स्लिम नाम से लॉन्च किए जाने की संभावना थी, लेकिन अब ऐसा लगता है कि सैमसंग अपनी 'एज' ब्रांडिंग को वापस लाने की योजना बना रहा है। गौरतलब है कि इस मॉनीकर वाला अंतिम सैमसंग डिवाइस गैलेक्सी S7 एज था, जो फरवरी 2016 में लॉन्च हुआ था।
हालांकि नाम कुछ भी हो, यह नया स्मार्टफोन वाकई स्लिम है और इसमें एक मुख्य बदलाव है जो इसे सैमसंग की नई फ्लैगशिप सीरीज के अन्य मॉडलों से अलग बनाता है। जहां गैलेक्सी S25 सीरीज के सभी हैंडसेट्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, वहीं नया गैलेक्सी S25 एज एक ड्यूल कैमरा यूनिट के साथ आता है, जिसमें दो अलग-अलग लेंस पीछे वर्टिकली स्टैक किए गए हैं।
इस स्मार्टफोन के मई महीने में लॉन्च होने की उम्मीद है। भले ही स्पेसिफिकेशन अब तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यह सैमसंग का उस कथित iPhone 17 Air के जवाब में लाया गया मॉडल है, जिसे इस साल Apple द्वारा iPhone 17 सीरीज के हिस्से के रूप में लॉन्च किए जाने की लीक रिपोर्ट है। Apple का यह मॉडल भी अन्य डिवाइसों की तुलना में पतले प्रोफाइल के साथ आएगा।
- Google Doodle: गूगल ने जनवरी के हाफ मून पर बनाया अनोखा डूडल, खेल सकते हैं मिनीगेम
- Galaxy Unpacked: 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ Samsung Galaxy S25 Ultra लॉन्च, पानी का नहीं होगा असर
- Samsung Galaxy S25: तीन रियर कैमरे के साथ गैलेक्सी एस25, एस25+ भारत में लॉन्च, मिलेगा AI का सपोर्ट
- कभी नहीं होंगे स्कैम के शिकार, नोट कर लें ये पांच टिप्स