Flipkart Summer Sale: आईफोन पर बंपर छूट! iPhone 15 से लेकर 17 तक पर भारी-भरकम डिस्काउंट, जानिए क्या है ऑफर

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीSuyash Pandey
Mon, 04 May 2026 05:25 PM IST
सार

Flipkart Summer Sale:

अगर आप नया आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो 9 मई से शुरू हो रही फ्लिपकार्ट समर सेल आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है। इस सेल में आईफोन 17 अपनी अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है, साथ ही आईफोन 16 और 15 पर भी बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इस लेख के जरिए जानेंगे आईफोन्स पर मिलने वाली सभी बेहतरीन डील्स की पूरी जानकारी....

विज्ञापन
Flipkart Summer Sale 2026: iPhone 17, 17 Pro Max, and iPhone 16 Get Massive Price Cuts
Flipkart Summer Sale - फोटो : Flipkart

    विस्तार

    भारत में फ्लिपकार्ट की अगली समर सेल का एलान हो गया है। यह सेल 9 मई से शुरू होने जा रही है। अगर आप फ्लिपकार्ट के सब्सक्राइबर (प्लस/वीआईपी मेंबर) हैं तो आपको सेल शुरू होने से 24 घंटे पहले ही इन शानदार डील्स का फायदा मिल जाएगा। इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, वियरेबल्स और होम अप्लायंसेज जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर भारी छूट मिलने वाली है। वैसे तो ऑफर्स से धीरे-धीरे पर्दा उठ रहा है, लेकिन कंपनी ने अभी से आईफोन लवर्स के लिए कुछ बेहतरीन डील्स का खुलासा कर दिया है। अगर आप नया आईफोन लेने का प्लान कर रहे हैं तो आइए नजर डालते हैं टॉप डील्स पर:

    आईफोन 17 सीरीज पर मिल रहा है सबसे बड़ा डिस्काउंट

    जो लोग एकदम लेटेस्ट फ्लैगशिप मॉडल लेना चाहते हैं, उनके लिए यह सेल एक शानदार मौका है। आईफोन 17 इस सेल के दौरान अब तक की अपनी सबसे कम कीमत पर उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन

    आईफोन 17 (256GB):

    सितंबर 2025 में लॉन्च हुए इस फोन की मौजूदा कीमत 82,900 रुपये है, लेकिन सेल में यह आपको मात्र 71,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल जाएगा। इस कीमत में संभव है कि आपको बैंक डिस्काउंट भी मिल जाए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आईफोन 17 प्रो (256GB):

    1,34,900 रुपये की कीमत वाला यह प्रीमियम फोन सेल में 1,09,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

    आईफोन 17 प्रो मैक्स (256GB):

    इस टॉप-एंड मॉडल की असली कीमत 1,49,900 रुपये है, लेकिन यह आपको सेल में 1,24,900 रुपये में मिलेगा।

    नोट:

    ये कीमतें 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल्स के लिए हैं। अगर आप ज्यादा स्टोरेज वाला वेरिएंट चुनते हैं तो कीमतें उसी के अनुसार बढ़ेंगी।

    आईफोन एयर और लेटेस्ट आईफोन 17e पर भी है भारी छूट

    आईफोन एयर:

    आईफोन 17 सीरीज के साथ लॉन्च हुए इस फोन की आम कीमत 1,19,900 रुपये होती है। लेकिन सेल में आप इसे 95,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर अपना बना सकते हैं।

    आईफोन 17e:

    यह एपल का सबसे हालिया लॉन्च है। इसकी लॉन्च प्राइस 64,900 रुपये थी, जो इस सेल में घटकर 60,900 रुपये रह जाएगी।

    पुराने मॉडल्स पर भी पैसा वसूल ऑफर्स

    अगर आप कम बजट में एपल इकोसिस्टम में एंट्री करना चाहते हैं या पिछले साल के मॉडल्स पर अपग्रेड करना चाहते हैं तो आपके लिए भी बेहतरीन ऑफर्स मौजूद हैं:

    आईफोन मॉडलमौजूदा/लॉन्च कीमतफ्लिपकार्ट सेल प्राइस
    आईफोन 1669,90058,900
    आईफोन 16 प्लस77,90073,900
    आईफोन 16e (128GB)59,90055,900
    आईफोन 1559,90051,900
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें