Amazon Summer Sale: अमेजन ने किया महासेल का एलान! टीवी, एसी, फ्रिज... सब मिलेगा सस्ता, जानिए कब से होगा शुरू

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Sun, 03 May 2026 10:07 AM IST
सार

Amazon Great Summer Sale 2026:

अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप या घर के लिए बड़ा सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार फायदेमंद हो सकता है। अमेजन की ग्रेट समर सेल बहुत जल्द शुरू होने जा रही है। इसमें आपको कई कैटेगरी में जबरदस्त ऑफर्स देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
amazon great summer sale 2026 offers discounts smartphones appliances details
अमेजन समर सेल में मिलेगे कई प्रोडक्ट्स पर बंपर ऑपर - फोटो : अमेजन

    ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन (Amazon) ने अपनी ग्रेट समर सेल 2026 (Great Summer Sale 2026) की तारीख का एलान कर दिया है। यह सेल 8 मई से शुरू होगी। हर बार की तरह इस बार भी अमेजन प्राइम (Amazon Prime) मेंबर्स को आम यूजर्स से पहले डील्स का एक्सेस मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने एप और वेबसाइट पर पहले से ही कुछ ऑफर्स टीज करने शुरू कर दिए हैं।

    किन प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे बड़े ऑफर्स
    किन प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे बड़े ऑफर्स - फोटो : Adobe Stock

    किन प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे बड़े ऑफर्स

    इस सेल में स्मार्टफोन सेगमेंट सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहेगा। सैमसंग, शाओमी और आईकू जैसे ब्रांड्स के फोन सस्ते दामों पर उपलब्ध हो सकते हैं।लैपटॉप, टैबलेट और एक्सेसरीज पर भी कीमतों में कटौती देखने को मिलेगी। वहीं, घर के बड़े उपकरण जैसे एयर कंडीशनर, फ्रिज और वॉशिंग मशीन पर लिमिटेड टाइम डील्स का फायदा उठाया जा सकेगा।इसके अलावा स्मार्ट टीवी, ऑडियो प्रोडक्ट्स और वियरेबल्स पर भी खास ऑफर्स दिए जाएंगे। रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी कैटेगरी जैसे फैशन, ब्यूटी और होम एसेंशियल्स में भी कॉम्बो डील्स देखने को मिलेंगी।

    बैंक ऑफर्स और अतिरिक्त छूट
    बैंक ऑफर्स और अतिरिक्त छूट - फोटो : Adobe Stock

    बैंक ऑफर्स और अतिरिक्त छूट

    इस सेल के दौरान ग्राहकों को HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा अमेजन पे और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए कैशबैक ऑफर्स भी दिए जाएंगे।कई प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर, नो-कॉस्ट ईएमआई और फ्लैट डिस्काउंट जैसे ₹1,250 तक का कैशबैक या ₹2,500 तक की बचत भी देखने को मिल सकती है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें