Flipkart की सेल: बिना किसी शर्त 25999 रुपये में मिल रहा यह iPhone, पिछले साल ही हुआ है लॉन्च
फ्लिपकार्ट की सेल की शुरुआत से पहले ‘Curtain Raiser Deals' में कई तरह के प्रोडक्ट लिस्ट किए गए हैं। इस लिस्ट में Google Pixel 4a, iPhone SE (2020 और Poco X3 Pro जैसे फोन की लिस्टिंग शानदार ऑफर्स के साथ हुई है।

विस्तार
फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल की शुरुआत तीन अक्तूबर से हो रही है। इस सेल का इंतजार तमाम कैटेगरी के लाखों ग्राहक कर रहे हैं। कोई टीवी खरीदने के लिए सेल का इंतजार कर रहा तो कोई मोबाइल, स्पीकर या फिर किसी अन्य गैजेट के लिए कर रहा है। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल की शुरुआत होने से पहले ही ऑफर्स सामने आने लगे हैं। यदि आप आईफोन खरीदने के लिए फ्लिपकार्ट की सेल का इंतजार कर रहे थे तो यह खबर आपके लिए बड़े काम की है।
सिर्फ 25,999 रुपये में आईफोन खरीदें
फ्लिपकार्ट की सेल की शुरुआत से पहले ‘Curtain Raiser Deals' में कई तरह के प्रोडक्ट लिस्ट किए गए हैं। इस लिस्ट में Google Pixel 4a, iPhone SE (2020) और Poco X3 Pro जैसे फोन की लिस्टिंग शानदार ऑफर्स के साथ हुई है। इस सेल के लिए फ्लिपकार्ट ने Axis बैंक और ICICI बैंक के साथ साझेदारी की है जिसके तहत ग्राहकों को 10 फीसदी का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा।
फ्लिपकार्ट की ‘Curtain Raiser Deals' में iPhone SE (2020) को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है। iPhone SE (2020) को 25,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इस कीमत में 64 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। वहीं 128 जीबी मॉडल को 30,999 रुपये और 256 जीबी मॉडल को 40,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Google Pixel 4a को भी 25,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, लेकिन इसके साथ इस कीमत में 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। Poco X3 Pro को भी 2,000 रुपये की छूट के साथ 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 16,999 रुपये में और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 18,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
Realme 8i को भी फ्लिपकार्ट की इस सेल में 1,000 रुपये की छूट के साथ 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। वहीं फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
- Linksys का E9450 WIFI 6 राउटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियत
- Digital Health ID Card: मात्र दो मिनट में मोबाइल से ऐसे बनाएं अपना कार्ड, इसके फायदे भी जानें
- Xiaomi 11 Lite 5G NE का इंतजार खत्म: भारत में लॉन्च हुआ फोन, चार साल तक मिलेगा सिक्योरिटी अपडेट
- Samsung ने भारत में लॉन्च किया एक और बजट 5जी फोन, 90Hz रिफ्रेश वाली डिस्प्ले भी है