Realme 7 Pro की पहली सेल आज, दोपहर 12 बजे से इन जगहों पर शुरू हुई बिक्री

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Mon, 14 Sep 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
First sale of Realme 7 Pro starts at 12 noon today on Flipkart and Realme website, know the price and features
Realme 7 Pro - फोटो : realme

    Realme 7 Pro की पहली सेल आज यानी 14 सितंबर को दोपहर 12 से शुरू हो गई। ग्राहक इस नए स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट (Flipkart) और रियलमी की वेबसाइट (https://www.realme.com/in/) पर जाकर ऑनलाइन खरीद सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने Realme 7 Pro को भारतीय बाजार में Realme 7 के साथ लॉन्च किया था। हालांकि, Realme 7 की पहली सेल 10 सितंबर को थी। Realme 7 Pro में यूजर्स को ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है।

    Realme 7 Pro के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये। वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 21,999 रुपये है। यह फोन मिरर ब्लैक और मिरर व्हाइट कलर वेरियंट में उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    Realme 7 Pro में 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। इसमें बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 180Hz है। परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में पावर के लिए क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में यूजर्स को 6 जीबी और 8 जीबी की रैम चुनने का विकल्प मिलता है। इस स्मार्टफोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए Realme 7 Pro के रियर में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके रियर में f/1.8 अपर्चर का 64 मेगापिक्सल का सोनी IMX682 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Realme 7 Pro में 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 65वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस/नाविक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें