24 सितंबर को लॉन्च होगा Vivo V20 SE, जानें क्या होंगे खास फीचर्स

Vivo V20 SE लॉन्च के लिए तैयार है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी इस स्मार्टफोन को कई देशों के बाजार में लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसी कड़ी में वीवो मलेशिया की वेबसाइट पर Vivo V20 SE की लॉन्चिंग को स्पॉट किया गया है, जहां कंपनी ने सभी अटकलों को खत्म करते हुए इसकी लॉन्चिंग से पर्दा हटा दिया है। यह स्मार्टफोन 24 सितंबर को लॉन्च होगा। हालांकि, यह भारतीय बाजार में कब लॉन्च होगा अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है।
हाल ही में यह स्मार्टफोन गीकबेंच पर भी स्पॉट किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें पावर के लिए स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिया जा सकता है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 8GB की रैम मिलेगी। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। यह स्मार्टफोन 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें डुअल होल पंच डिस्प्ले के साथ और भी कई नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इस नए स्मार्टफोन को ग्रे और ब्लू पिंग ग्रेडिएंट कलर वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकती है। इस फोन के दूसरे स्पेसिफिकेशन्स पर से अभी पर्दा नहीं हटाया गया है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि लॉन्च से पहले इसके कई फीचर्स पर से जल्द कंपनी पर्दा हटा सकती है।
हमने आपको पहले ही बताया था कि Vivo अपने V20 सीरीज को जल्द लॉन्च करने वाला है। V20 सीरीज के तहत कंपनी अपने Vivo V20, Vivo V20 SE और Vivo V20 Pro स्मार्टफोन्स को जल्द लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपने Vivo V20 सीरीज को भारतीय बाजार में अक्टूबर महीने में लॉन्च कर सकती है।
- Samsung Galaxy Z Fold2 भारत में हुआ लॉन्च, एक फोन में मिलेगा दो स्क्रीन का मजा
- अब अपने बजट में खरीदें नया मोबाइल, 7000 रुपये तक सस्ते हुए ये 6 स्टाइलिश स्मार्टफोन्स
- 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ Honor 30i हुआ लॉन्च, मिलेगी 4000 mAh की बैटरी, पढ़ें कीमत और खासियतें
- Samsung Galaxy Tab S7+ की भारत में बंपर बिक्री, सभी ऑनलाइन चैनल से हुआ आउट ऑफ स्टॉक