IP68 रेटिंग के साथ Fire-Boltt की नई स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, मिलेगी ब्लूटूथ कॉलिंग
Fire-Boltt Emerald की बैटरी को लेकर पांच दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। वॉच पर फोन के सभी नोटिफिकेशन मिलेंगे और वॉच से ही आप फोन के कैमरे को कंट्रोल कर सकेंगे।

विस्तार
घरेलू कंपनी Fire-Boltt ने अपनी नई स्मार्टवॉच Fire-Boltt Emerald को लॉन्च कर दिया है। Fire-Boltt Emerald को कंपनी की नई सीरीज Jewels of Time के तहत पेश किया गया है। Fire-Boltt Emerald के साथ डायमंड कट ग्लास डायल दिया गया है। वॉच के साथ 1.09 इंच की डिस्प्ले दी गई है और साथ ही ब्लूटूथ कॉलिंग भी दी गई है।
Fire-Boltt Emerald की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है। फायरबोल्ट की इस वॉच को कंपनी की साइट से मेटालिक स्ट्रेप के साथ ग्रीन, ब्लू और रोज गोल्ड कलर में खरीदा जा सकता है। Fire-Boltt Emerald को स्टेनलेस स्टील स्ट्रेप के साथ भी लॉन्च किया गया है।
Fire-Boltt Emerald में 1.09 इंच की HD डिस्प्ले है। इस वॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग भी है। इसमें माइक्रोफोन और स्पीकर भी हैं। Fire-Boltt की इस वॉच के साथ ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) मॉनिटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
- ₹100 के लालच में लगी 12 लाख की चपट, ऐसी गलती आप न करें
- Nokia ने भारत में लॉन्च किए दो मोबाइल, कीमत दो हजार रुपये से भी कम
- Jio Value Pack: जियो ने छिपाकर रखे हैं यह तीन शानदार प्लान! गूगल पे, फोनपे, अमेजन पे पर नहीं देते दिखाई
- Gadgets Tips: स्मार्टफोन पर बैक कवर लगाना हो सकता है खतरनाक! जानें इसके नुकसान