₹100 के लालच में लगी 12 लाख की चपट, ऐसी गलती आप न करें

अमर उजाला

Thu, 10 August 2023

Image Credit : iStock

ऑनलाइन ठगी का नया तरीका सामने आया है, जिसमें एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी प्रकाश सावंत के साथ लाखों की ठगी को अंजाम दिया गया है।

Image Credit : Istock
वडोदरा के प्रकाश सावंत को 100 रुपये प्रति लाइक का लालच दिया गया और उनके साथ 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई।
 
Image Credit : Istock

पीड़ित को WhatsApp पर एक मैसेज मिला था जिसमें दिव्या नाम की एक लड़की ने उन्हें पार्ट टाइम नौकरी का ऑफर दिया।
 

Image Credit : iStock

पीड़ित को बताया गया कि उन्हें Social Media इंफ्लूएंसर का काम करना है और उन्हें लाइक के बदले पैसे मिलेंगे।
 

Image Credit : सोशल मीडिया

पीड़ित का भरोसा जीतने के लिए उन्हें पहले 200 रुपये भेजे गए और उन्हें एक ऑनलाइन ग्रुप में शामिल किया गया। इस ग्रुप में उन्हें रोज 25 टास्क मिलते थे।
 

Image Credit : iStock

इसके बाद पीड़ित को ज्यादा कमाई के लिए पैसे डिपॉजिट करने के लिए कहा गया। 10 हजार रुपये देने के बाद उसे 12350 रुपये का रिटर्न भी मिला, लेकिन अब वो ठगी के जाल में फंसने वाले थे।
 

Image Credit : अमर उजाला
इसके बाद पीड़ित ने 11.27 लाख रुपये की पेमेंट कर दी और पैसे रिटर्न करने के बदले पीड़ित से एक्स्ट्रा 11.27 लाख रुपये मांगे गए। जिसके बाद प्रकाश ने पुलिस को धोखाधड़ी की जानकारी दी।
 
Image Credit : सोशल मीडिया

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More