Blaupunkt ने भारत में लॉन्च किया 120 वॉट का टावर स्पीकर, मिलेगा 6.5 इंच का सब-वूफर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 24 Apr 2023 07:44 PM IST
सार

Blaupunkt TS120 में तीन इंच का मिड स्पीकर है। इसके अलावा एक 2 इंच का सिल्क डोम ट्वीटर है। साथ ही इस स्पीकर में 6.5 इंच का एक सबवूफर भी है। Blaupunkt TS120 को लेकर कंपनी ने पंची साउंड का दावा किया है।

विज्ञापन
Blaupunkt launches powerful TS120 Tower Speaker in India
Blaupunkt TS120 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    जर्मन ब्रांड Blaupunkt ने भारत में अपने नए टावर स्पीकर Blaupunkt TS120 लॉन्च किया है। Blaupunkt TS120 एक प्रीमियम क्वालिटी का स्पीकर है। Blaupunkt TS120 को खासतौर पर होम एंटरटेनमेंट के लिए पेश किया गया है।Blaupunkt TS120 में तीन इंच का मिड स्पीकर है। इसके अलावा एक 2 इंच का सिल्क डोम ट्वीटर है। साथ ही इस स्पीकर में 6.5 इंच का एक सबवूफर भी है। Blaupunkt TS120 को लेकर कंपनी ने पंची साउंड का दावा किया है।

    Blaupunkt TS120 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ के अलावा HDMI पोर्ट, ARC पोर्ट, के अलावा AUX, USB, ऑप्टिकल इनपुट और COAXIAL पोर्ट्स मिलते हैं। स्पीकर के साथ कैरोअके मोड और माइक के अलावा रिमोट भी मिलता है। Blaupunkt TS120 की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। इस पार्टी स्पीकर की बिक्री अमेजन इंडिया से हो रही है।बता दें कि Blaupunkt ने भारतीय बाजार में पिछले महीने ही अपने नए साउंडबार Blaupunkt SBWL10 को लॉन्च किया है। Blaupunkt SBWL10 को कंपनी ने डॉल्बी साउंडबार कहा है। Blaupunkt SBWL10 के साथ 200 वॉट का साउंड आउटपुट मिलेगा। Blaupunkt SBWL10 में 8 इंच का वायरलेस सबवूफर है जो कि सभी तरह की म्यूजिक कैटेगरी को मैनेज करता है। वूफर की फायरिंग नीचे की ओर है।

    विज्ञापन

    Blaupunkt SBWL10 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ के अलावा HDMI, ARC, OPTICAL, COAXIAL, AUX- IN, BT और USB का सपोर्ट है। इसके साथ रिमोट भी मिलता है जिससे आप बास, ट्रेबल और इक्लिलाइजर को मैनेज कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें