Diwali Special: घर की सफाई आसान बना देंगे टॉप वैक्यूम क्लिनर, चमकने लगेगा घर का कोना-कोना

घर की सबसे ज्यादा और कायदे से सफाई दीपावली के समय ही होती है। आप भी सफाई की तैयारी कर ही रहे होंगे। पहले कई-कई दिनों तक घर की सफाई का काम चलता रहता था लेकिन अब समय के साथ-साथ सफाई भी स्मार्ट हो गई है। अब घर की सफाई के लिए कई मशीन और टेक्नोलॉजी आ गई है। अधिकतर घरों में अब वैक्यूम क्लिनर आपके देखने को मिल सकता है। हो सकता है कि आपके घर में भी कोई वैक्यूम क्लिनर होगा। यदि नहीं है तो यह रिपोर्ट आपके काम की है। इस रिपोर्ट में हम आपको दीपावली के खास मौके पर कुछ बेस्ट वैक्यूम क्लिनर के बारे में बताएंगे जो आपकी दिवाली की सफाई को आसान बना सकते हैं। आइए जानते हैं....

यदि आप किसी पावरफुल पोर्टेबल वैक्यूम की तलाश में हैं तो Dyson V8TM Absolute आपके लिए परफेक्ट है। यह 99.97% तक गंदगी की सफाई करता है और 0.3 माइक्रोन की साइज वाले कण को भी कैप्चर कर लेता है। इसके साथ आपको एक चार्जिंग डॉक स्टेशन भी मिलता है। इसमें बहुत ही कम आवाज है। एक बार की चार्जिंग के बाद आप इसे 40 मिनट तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी कीमत 29,900 रुपये है। इसका रिव्यू भी आप यहां पढ़ सकते हैं...

फिलिप्स के पास भी एक वैक्यूम क्लिनर है जिसका नाम Philips Speedpro Acqua है। यह भी काफी पावरफुल है। इसकी कीमत 39.995 रुपये है और यह गीले और सूखे स्थिति में सफाई करता है। इसके साथ 180° वाला सक्शन मिलता है। इसे दो साल की वारंटी के साथ खरीदा जा सकेगा। इसमें 21.6V की बैटरी है जिसे लेकर 50 मिनट के बैकअप का दावा है।