Detel ने भारत में एक साथ लांच किए 4 ब्लूटूथ स्पीकर्स, शुरुआती कीमत 849 रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 11 Oct 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
Detel launches new range of Bluetooth Speakers in India at starting price of Rs 849
Detel Rockstar BT Speaker

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी डीटेल ने भारत में ब्लूटूथ स्पीकर्स बाजार में 4 नए पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर लांच किए हैं जिनमें रॉकस्टार, सरगम, कारवां और जैज शामिल है। डीटल रॉकस्टार, सरगम, कारवां और जैज की कीमतें क्रमशः 999 रुपये, 899 रुपये, 849 रुपये और 2,499 रुपये है। ये सभी बिक्री के लिए डीटेल की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन पर उपलब्ध हैं।

    इन सभी ब्लूटूथ स्पीकर्स में वी4.0 प्लस ईडीआर ब्लूटूथ वर्जन और एफएम रेडियो दिया गया है। इसके अलावा इन स्पीकर्स में आप पेन ड्राइव, माइक्रो एसडी कार्ड और ऑक्स केबल के जरिए भी गाना सुन सकते हैं। सभी स्पीकर्स में माइक और कॉलिंग फीचर्स दिए गए हैं। इन स्पीकर्स में 1200 एमएएच बैटरी लगाई गई है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी, हालांकि जैज स्पीकर को संगीत चलाते समय प्लग इन रखना जरूरी होता है।

    विज्ञापन

    इन स्पीकर्स के लांचिंग के मौके पर डीटेल के एमडी योगेश भाटिया ने कहा, 'नई सीरीज की पेशकश के साथ ही हम अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को विस्तार देने और भारतीय बाजार के नए ठिकानों पर पहुंच बनाने को लेकर उत्साहित हैं। ये सभी उत्पाद विशेष तौर पर आम लोगों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन एवं विकसित किए गए हैं'।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें