लांच हुआ 4 रियर कैमरे वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन Samsung Galaxy A9 (2018)

सैमसंग ने दुनिया का पहला 4 रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन गैलेक्सी ए9 2018 (Samsung Galaxy A9 (2018)) को लांच कर दिया है। फोन की लांचिंग गुरुवार को मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित एक इवेंट में हुई। सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 की सबसे बड़ी खासियत की बात करें तो Samsung Galaxy A9 (2018) में 4 रियर कैमरा दिया गया है और इस तरह 4 रियर कैमरा वाला यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन हो गया है। बता दें कि इससे पहले सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी ए7 को तीन रियर कैमरे के साथ लांच किया है जिसकी शुरुआती कीमत 23,990 रुपये है।

Samsung Galaxy A9 (2018) की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी जिसे 512 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 में 4 रियर कैमरे हैं जिनमें एक 24 मेगापिक्सल का मुख्य लेंस है जिसका अपर्चर f/1.7 है। दूसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो है जिसमें 2x ऑप्टिकल जूम मिलता है। तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का है। चारों कैमरे एक ही लाइन में ऊपर से नीचे की ओर हैं। वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है।