CES 2020: Coolpad ने अपना पहला 5जी स्मार्टफोन किया लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 08 Jan 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
Coolpad Legacy 5g cheapest smartphone launched in ces 2020 know price and specifications
Coolpad Legacy 5G - फोटो : tekgeniuspt / twitter

    कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो यानी सीईएस (CES 2020) की शुरुआत बहुत शानदार रही है, क्योंकि पहले दिन से ही लेटेस्ट टेक्नोलॉजी देखने को मिली हैं। वनप्लस, सैमसंग, सोनी और आसुस जैसी टेक कंपनियों खास तकनीक वाले तमाम डिवाइसेज उतारे हैं, जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचा हैं। अब इस कड़ी में कूलपैड (Coolpad) ने अपना पहला 5जी स्मार्टफोन Legacy लॉन्च किया है। वहीं, यह फोन दुनिया के सस्ते 5जी कनेक्टिविटी वाले डिवाइसेज में से एक है। सूत्रों की मानें तो इस फोन को सबसे पहले अमेरिका के बाजार में उतारा जाएगा। लेकिन कंपनी ने अब तक इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। तो चलिए जानते हैं कूलपैड लेगेसी 5जी स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    कंपनी ने इस फोन की कीमत 400 डॉलर (करीब 28,800 रुपये) रखी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन अमेरिका के ग्राहकों के लिए जल्द उपलब्ध होगा। इससे पहले भी कूलपैड लेगेसी 5जी स्मार्टफोन को पहले भी अमेजन पर लिस्ट हुआ है।

    विज्ञापन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यूजर्स को इस डिवाइस में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया है, जो वॉटरड्रॉप नॉच से लैस है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 एसओसी और चार जीबी रैम + 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस मौजूद है। साथ ही यूजर्स इस फोन के 16 मेगापिक्सल के कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    कंपनी ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 5जी कनेक्टिविटी, जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में 4,000 एमएएच की बैटरी दी है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें