Toreto Bash ब्लूटूथ स्पीकर हुआ लॉन्च, TWS फीचर से है लैस

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 07 Jan 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
Toreto Bash Bluetooth speaker launched in India price and specifications
Toreto Bash - फोटो : amar ujala

    टोरेटो ने अपने साउंड सिस्टम लाइनअप में विस्तार करते हुए भारतीय बाजार में पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर टोरेटो बैश लॉन्च किया है। टोरेटो बैश एक ऐसा नेक्स्ट जेनेरेशन वायरलेस स्पीकर है जिसे सफर का हमसफर बनाया जा सकता है। यह स्पीकर जेब में आसानी से फिट हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    टोरेटो बैश में 1200 एमएएच की बैटरी लगी है, जिसकी बैटरी को लेकर छह घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इस स्पीकर में ब्लूटूथ के अलावा यूएसबी केबल, टीएफ कार्ड, एफएम और ऑक्स केबल के जरिए भी संगीत का आनंद ले सकते हैं। यह स्पीकर ट्रू वायरलेस कनेक्शन (टीडब्ल्यूएस) से लैस है, जो आपको ब्लूटूथ 5.0 के माध्यम से एक साथ दो स्पीकर को कनेक्ट करने में मदद करता है। इस स्पीकर का आउटपुट साउंड 10 वॉट का है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Toreto Remix Duo Review: चार्जर के साथ ब्लूटूथ स्पीकर का भी आनंद

    कीमत एवं उपलब्धता

    टोरेटो बैश काले, लाल और कोरा रंग में उपलब्ध है और इसकी इंट्रोडक्टरी कीमत 1,799 रुपये रखी गई है। यह देश के सभी रीटेल स्टोर्स के साथ-साथ सभी प्रमुख ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा। यह पोर्टेबल स्पीकर एक साल की वारंटी के साथ आता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि टोरेटो ने पिछले साल ही रीमिक्स नाम से अपना एक नया चार्जर पेश किया है जिसमें ब्लूटूथ स्पीकर का भी सपोर्ट है यानी रीमिक्स के जरिए आप अपना फोन भी चार्ज कर सकेंगे और इसका इस्तेमाल ब्लूटूथ स्पीकर के तौर पर भी कर सकेंगे। दरअसल इस डिवाइस को उनलोगों के लिए पेश किया गया है जो चार्जर के साथ-साथ स्पीकर का भी आनंद लेना चाहते हैं।

    ये भी पढ़ेंः Toreto Flexo Review: क्या खरीदने लायक है यह शानदार डिजाइन वाला हेडसेट?

    Toreto Remix की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    कंपनी ने रीमिक्स सीरीज के तहत तीन प्रोडक्ट्स पेश किए हैं जिनमें Remix, Remix 2 और Remix Duo शामिल हैं। इनमें 2.4A की फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसके अलावा मोबाइल चार्जिंग के लिए यूएसबी पोर्ट भी है। इसमें 3वॉट का स्पीकर मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें