Vivo T2 5G VS OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: 20 हजार रुपये में बेस्ट 5जी फोन कौन-सा है?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 11 Apr 2023 03:04 PM IST
विज्ञापन
Best 5G phone under Rs 20000 Vivo T2 5G VS OnePlus Nord CE 3 Lite 5G
Vivo T2 5G VS OnePlus Nord CE 3 Lite 5G - फोटो : अमर उजाला

    वीवो ने अपने दो नए 5जी फोन Vivo T2 5G और Vivo T2x 5G भारत में लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित FunTouch OS 13 दिया गया है। इसके अलावा फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। Vivo T2 5G का मुकाबला कुछ दिन पहले लॉन्च हुए OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के साथ है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G और Vivo T2 5G दोनों फोन में स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर मिलता है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि 20 हजार रुपये में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G या Vivo T2 5G में से बेस्ट फोन कौन-सा है?

    Vivo T2 5G
    Vivo T2 5G - फोटो : अमर उजाला

    Vivo T2 5G VS OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: कीमत

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है। OnePlus Nord CE 3 Lite को पेस्टल लाइम और क्रोमेटिक ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।Vivo T2 5G के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये है। फोन को नाइट्रो ब्लेज और वेलोसिटी वे शेड्स में खरीदा जा सकेगा।

    Vivo T2 5G
    Vivo T2 5G - फोटो : अमर उजाला

    Vivo T2 5G VS OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: स्पेसिफिकेशन

    वनप्लस के फोन में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले है, जो 1,800 x 2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले के साथ 680 निट्स की ब्राइटनेस और 240Hz का टच सेंपलिंग रेट मिलता है। डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास का सपोर्ट दिया गया है। इसमें Snapdragon 695 5G प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट है। रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13 मिलता है।Vivo T2 5G में एंड्रॉयड 13 आधारित फनटच OS 13 ओएस है। इसमें 6.38 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 1300 निट्स है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। इसमें 8 जीबी वर्चुअल रैम भी मिलता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें