एपल मुफ्त में बदलेगा इन आईफोन 11 यूजर्स की बैटरी, आ रही है यह समस्या
हाल ही में iOS 14.5 की रिलीज के साथ ही एपल ने बग को फिक्स करने का लिए सिक्योरिटी पैच भी जारी किया है।

विस्तार
एपल ने अपने कुछ आईफोन यूजर्स की बैटरी को फ्री में बदलने का एलान किया है, हालांकि बैटरी बदलने से पहले एपल इस बात की जांच करेगा कि वाकई बैटरी में दिक्कत है या नहीं। कई आईफोन 11 यूजर्स की शिकायत है कि उनके फोन में बैटरी हेल्थ के बारे में गलत जानकारी दी जा रही है। इस शिकायत के बाद ही एपल ने बैटरी बदलने का फैसला लिया है।
एपल ने कहा है कि आईफोन 11 के कुछ मॉडल एक बग के कारण प्रभावित हुए हैं जिसके बाद उनमें तेजी से बैटरी खत्म होने की समस्या देखी जा रही है। इस बग की वजह से बैटरी की परफॉर्मेंस भी खराब हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 11 सीरीज के सभी मॉडल में यह समस्या है यानी iPhone 11, iPhone 11 Pro औरiPhone 11 Pro Max में बैटरी ड्रेनिंग की समस्या आ रही है।
हाल ही में iOS 14.5 की रिलीज के साथ ही एपल ने बग को फिक्स करने का लिए सिक्योरिटी पैच भी जारी किया है। वैसे तो अपडेट का नोटिफिकेशन मिल जाता है लेकिन यदि आपको नहीं मिला है तो आप फोन की सेटिंग में जाकर इन स्टेप्स को फॉलो करके अपडेट चेक कर सकते हैं। Settings > General > Software update > Download and Install ।
एक बार सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद फोन बैटरी हेल्थ के बारे में जानकारी देने लगेगा। एपल का कहना है कि नए अपडेट के बाद कुछ दिनों तक यदि समस्या खत्म नहीं होती है तो फिर बैटरी बदली जाएगी जिसके लिए कोई कीमत नहीं ली जाएगी।
जिन आईफोन 11 सीरीज के यूजर्स की बैटरी खराब होगी उन्हें अपडेट के बाद “Recalibration of the battery health reporting system was not successful. An Apple Authorized Service Provider can replace the battery free of charge to restore full performance and capacity” का मैसेज मिलेगा।
- Pubg india: क्या इसी महीने भारत में लॉन्च होगा PUBG Mobile, कंपनी ने डिलीट कर दिया टीजर
- काम की बात: आपकी ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर डाटा लीक में शामिल हैं या नहीं, ऐसे चेक करें
- आपदा में अवसर: वर्क फ्रॉम होम से गूगल ने एक साल में बचाए 7,400 करोड़ रुपये
- Covid 19 Vaccine Registration: पोर्टल क्रैश होने के बाद भी एक दिन में 1.32 करोड़ हुआ रजिस्ट्रेशन