iPhone SE 2 की लॉन्चिंग के साथ ही बंद हुआ यह पुराना आईफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 16 Apr 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
Apple stops selling iPhone 8 in India after iphone se 2020 launched
iPhone 8

    एपल ने अपना नया आईफोन iPhone SE 2 लॉन्च कर दिया है और इसी के साथ अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए कंपनी ने अपने एक पुराने आईफोन को बंद भी कर दिया है। हर साल जब भी नए आईफोन की लॉन्चिंग होती है तो कई पुराने मॉडल बंद किए जाते हैं। एपल ने इस बार भी iPhone SE 2 की लॉन्चिंग के साथ आईफोन 8 को बंद कर दिया है।

    एपल इंडिया की वेबसाइट पर आईफोन 8 (iPhone 8) से बाय नाउ का बटन हटा दिया गया है। बता दें कि आईफोन 8 और आईफोन एसई 2 की डिजाइन एक ही जैसी है। iPhone 8 को साल 2017 के सितंबर में लॉन्च किया गया था और एपल इंडिया की साइट से इसकी बिक्री 58,600 रुपये में हो रही थी।

    विज्ञापन

    iPhone SE 2 की स्पेसिफिकेशन

    एपल ने अपने इस नए iPhone SE 2 में 4.7 इंच की रेटिना एचडी डिस्प्ले दी है जिसके साथ एचडीआर 10 प्लेबैक और डॉल्बी विजन का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें टच आईडी दी गई है। iPhone SE 2 में A13 बायोनिक प्रोसेसर है। इसमें सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि 12 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर F/1.8 है। कैमरे से आप 4के वीडियोग्राफी भी कर सकते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे के साथ एचडीआर और पोट्रेट जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह फोन वाटर और डस्टप्रूफ है। इसके लिए नए आईफोन को आईपी 67 की रेटिंग मिली है। iPhone SE 2 ब्लैक, व्हाइट और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। कंपनी ने कहा है कि आईफोन एसई 2 में दमदार बैटरी दी गई है।

    फोन की बॉडी ग्लास और एयरोस्पेस ग्रेड एल्यूमिनियम की बनी है। फोन में वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है। दावा है कि iPhone SE 2 की बैटरी 30 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी, हालांकि इसके लिए अलग से 18 वॉट का चार्जर खरीदना होगा जिसे भी कंपनी ने पेश किया है।

    फोन में डुअल सिम का सपोर्ट है जिनमें से एक सिम ई-सिम होगा। यह फोन 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। फोन की शुरुआती कीमत 42,500 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। आईफोन एसई 2 की डिजाइन काफी हद तक आईफोन 8 की तरह है। फोन के बिक्री की तारीख के बारे में जानकारी फिलहाल नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें