Moto Razr की पहली सेल 6 मई को, कीमत 1,24,999 रुपये

लॉकडाउन के चलते स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने अपने लेटेस्ट फोल्डेबल फोन रेजर (Motorola Razr) की पहली सेल को रद्द कर दिया था जो कि कि 2 अप्रैल को होने वाली थी। वहीं अब कंपनी ने कहा है कि मोटो रेजर की पहली सेल 6 मई को होगी। इससे पहले कंपनी ने मोटोरोला रेजर को प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया था।
मोटोरोला ने इस फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ उतारा है। इस फोन की कीमत 1,24,999 रुपये है। वहीं, इस फोन को Noir ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से प्री-बुक कराया जा सकेगा।
फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.2 का ओएलईडी एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 876x2142 पिक्सल है। बता दें कि मुड़ने के बाद इस फोन की स्क्रीन का साइज 2.7 इंच का हो जाता है। यहां यूजर्स को सेल्फी क्लिक करने के साथ मैसेज नोटिफिकेशन और म्यूजिक कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 एसओसी दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
कंपनी ने इस फोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है, जिसके जरिए यूजर्स सेल्फी क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के प्रमुख डिस्प्ले के ऊपर की तरफ 5 मेगापिक्सल का सेंसर मिला है, जिससे तस्वीरें क्लिक की जा सकती हैं।
मोटोरोला ने कनेक्टिविटी के लिहाज से इस फोन में 4जी LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 2,510 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।