देर से लॉन्च होगा ऐप्पल का नया आईफोन

ऐप्पल अपना नया आईफोन या आईफोन-8 सितंबर के बजाय चौथी तिमाही में लॉन्च करेगा। मॉर्गन स्टेनली विश्लेषक कैटी हुबर्टी की रिपोर्ट के अनुसार तीसरी तिमाही में धीमी सेल के कारण कंपनी नए आईफोन के लिए बड़ी सेल का इंतजार कर रही है। इसके लिए कंपनी दिसंबर या मार्च की तिमाही में फोन को लॉन्च करने का प्लान बना रही है। उम्मीद है कि नया आईफोन अगले साल ही लॉन्च होगा।
इससे पहले लीक हुई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अगला आईफोन अब तक का सबसे महंगा आईफोन होगा। इसकी कीमत 1000 अमेरिकी डॉलर होगी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस आईफोन में अब तक के सबसे ज्यादी फीचर और अपग्रेडेड टेक्नोलॉजी होगी। इसमें ओएलईडी डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, 3डी सेंसर जैसे कई शानदार फीचर मौजूद होंगे। आईफोन-8 की लॉन्चिंग के साथ ही एप्पल आईफोन-7 और आईफोन-7 प्लस की सफलता पर आईफोन-7S भी लॉन्च कर सकती है।
कंपनी आईफोन-7S में 4.7 इंच का डिस्प्ले और आईफोन-7S प्लस में 5.5 इंच का डिस्प्ले दे सकती है।