GST लागू होने के साथ आईफोन के दामों में भारी कमी, कंपनी ने किया ऐलान

amarujala.com Written By: प्रदीप पाण्डेय
Sun, 02 Jul 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
GST Effect: Apple cuts price of iphone 7.5 percent
iPhone

    गुड्स एवं सर्विस टैक्स (जीएसटी) लागू हो गया है। इसी के साथ एप्पल ने अपने आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस, आईफोन 6एस प्लस, आईफोन एसई की कीमत में भारी कटौती का ऐलान किया है। आईफोन के अलावा आईपैड और मैक की कीमतों में भी भारी कटौती हुई है। एप्पल ने आईफोन की कीमतों में 4 फीसदी से लेकर 7.5 फीसदी तक की कटौती की है जो आज यानी 1 जुलाई से प्रभावी हो गए हैं। इसकी जानकारी कंपनी की वेबसाइट पर दी गई है। अगली स्लाइड में जानें सभी मॉड्ल्स के दाम।

    आईफोन 7
    आईफोन 7

    आईफोन 7

    आईफोन 7 का 32GB वाला वेरियंट 60,000 में लॉन्च हुआ था जिसे अब 56,200 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं इसका 128GB और 256GB वाला वेरियंट कटौती के बाद क्रमशः 65,200 रुपये और 74,400 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि आईफोन 7 के 128 जीबी वेरियंट की कीमत 70,000 और आईफोन 7 के 256 जीबी वेरियंट की कीमत 80,000 रुपये है।

    Apple iPhone 7 Plus
    Apple iPhone 7 Plus

    आईफोन 7 प्लस

    इसका 32GB वाला वेरियंट अब 67,300 रुपये में खरीदा जा सकता है, पहले इसकी कीमत 72,000 थी। वहीं आईफोन 7 प्लस का 128GB वाला वेरियंट अब 76,200 रुपये में उपलब्ध है जिसकी कीमत पहले 82,000 रुपये थी। आईफोन 7 प्लस का 256GB वाला वेरियंट अब 85,400 रुपये में खरीदा जा सकता है, लॉन्चिंग के समय इस फोन की कीमत 92,000 रुपये थी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें