iPhone 13 के साथ बॉक्स में चार्जिंग केबल भी देना बंद कर सकती है एपल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 14 Dec 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Apple might be stop charging cable from the iPhone 13 box says Report
iphone 12 charger - फोटो : Amar Ujala

    एपल ने हाल ही में आईफोन 12 सीरीज लॉन्च की है। iPhone 12 सीरीज के सभी फोन में 5जी का सपोर्ट दिया गया है और सबसे बड़ा बदलाव किया गया है कि एपल ने अपने सभी आईफोन के साथ बॉक्स में चार्जर और ईयरफोन देना बंद कर दिया है। अब खबर यह है कि नए साल में आईफोन 13 के साथ एपल चार्जिंग केबल बंद करने की तैयारी में है।

    9to5Mac की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple यह मानती है कि उसके कुछ यूजर्स फोन के साथ बॉक्स में दिए जाने वाले केबल का इस्तेमाल नहीं करते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नए आईफोन के साथ एपल बॉक्स में चार्जिंग केबल देना बंद कर सकती है।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि एपल अपकमिंग आईफोन में फिर से टच आईडी देने की शुरुआत कर सकती है, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि फेस आईडी को हटा दिया जाएगा। दरअसल एक यूजर्स से एपल ने सिक्योरिटी और प्राइवेसी से जुड़े कुछ सवाल पूछे हैं, हालांकि ये सभी बातें अभी पूरी तरह से अफवाह हैं। सच्चाई के बारे में अगले साल ही सटीक जानकारी मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एपल द्वारा सर्वे में पूछे जा रहे सवाल

    मुझे फेस आईडी इस्तेमाल करने के लिए अपना फोन उठाने की जरूरत नहीं है?स्लो परफॉर्मेंस?सभी परिस्थितियों में यह मेरे चेहरे को नहीं पहचानता है?मैं टच को पहली प्राथमिकता दूंगा?सटीक नहीं है, आईफोन को हमेशा अनलॉक करने में कारगर नहीं?कुछ नहीं कह सकते

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें