बच्चे ने गेम खरीदने में उड़ा दिए 11 लाख रुपये, मां को एपल ने दिया यह जवाब

आजकल तमाम तरह के गैजेट में पैरेंटल कंट्रोल फीचर आ रहा है लेकिन इसे इस्तेमाल शायद ही कोई पैरेंट करता है। इसका इस्तेमाल पैरेंट तब करना शुरू करते हैं जब उनके साथ कोई बड़ी घटना हो जाती है। अब ताजा मामला न्यूयॉर्क के विल्टन शहर का है जहां एक बच्चे ने आईपैड पर गेम खरीदने के लिए 11 लाख रुपये खर्च कर डाले हैं।
विल्टन की जेसिका जॉनसन के छह साल के बच्चे ने एपल स्टोर से गेम खरीदने के लिए 16,000 डॉलर्स यानी करीब 11 लाख रुपये खर्च किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे ने एपल के एप स्टोर से Sega’s Sonic Forces का आईपैड वर्जन खरीदा है। हैरान करने वाली बात यह कि जॉनसन का महज छह साल का बच्चा जुलाई से गेमिंग एप खरीदने में पैसे खर्च कर रहा था, उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बच्चे ने 1.99 डॉलर्स लेकर 99.99 डॉलर्स तक का गेम खरीदा है। नौ जुलाई को उसने 25 ट्रांजेक्शन किए हैं जिनकी कीमत 2,500 डॉलर्स यानी करीब 1.8 लाख रुपये है। जॉनसन को शुरुआत में लगा कि यह कोई फ्रॉड है जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत भी की। तब जाकर जांच में असली कारण का पता चला।
एपल ने पैसे लौटाने से किया इनकार
जॉनसन ने इसकी शिकायत एपल से की है लेकिन एपल ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया है। एपल का कहना है कि जॉनसन ने इसकी शिकायत 60 दिनों के अंदर नहीं की है। एपल ने यह भी कहा है कि जॉनसन ने अपने अकाउंट को लॉक भी नहीं किया।
पैरेंटल कंट्रोल का नहीं किया इस्तेमाल
बता दें कि आजकल तमाम टेक कंपनियां एप और गैजेट में पैरेंटल कंट्रोल दे रही हैं, लेकिन इस्तेमाल बहुत ही कम लोग कर रहे हैं। पैरेंटल कंट्रोल होने के बाद बच्चे कुछ ही फीचर और एप को एक्सेस कर सकते हैं।
- सैमसंग की डिस्प्ले बनाने वाली फैक्ट्री आएगी नोएडा, चीन को लगा सबसे बड़ा झटका
- Realme Watch S Pro: 23 दिसंबर को भारत आ रही है रियलमी की दमदार स्मार्टवॉच
- भारत ने लिया है मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग में चीन को पीछे छोड़ने का संकल्प: रवि शंकर प्रसाद
- 22 दिसंबर को लॉन्च होगा भारत का पहला ब्लॉकचेन स्मार्टफोन, किसी भी चाइनीज पार्ट्स का नहीं हुआ है इस्तेमाल