एप्पल आईफोन एसई2 सितंबर में हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट

एप्पल के अपकमिंग आईफोन एसई 2 को लेकर एक बार फिर से लीक रिपोर्ट सामने आई है। बताया जा रहा है कि आईफोन एसई2 इसी साल सितंबर में लॉन्च होगा और इस फोन में iPhone X जैसी डिजाइन मिलेगी। इसका दावा जापानी ब्लॉगर Macotakara ने दी है।
वहीं इससे पहले आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आईफोन एसई2 साल 2018 की पहली तिमाही में लॉन्च होगा। वहीं अभी तक एप्पल ने नए आईफोन के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। नई रिपोर्ट के दावें की बात करें तो डिजाइन को अभी तक फाइनल नहीं किया गया है।
इससे पहले भी एक रिपोर्ट आई थी जिसमें दावा किया गया था कि आईफोन एसई2 में 6 इंच की डिस्प्ले होगी। इसके अलावा जापानी ब्लॉगर की मानें तो फोन का एक मॉडल 4 इंच का भी होगा। फोन के अन्य फीचर की बात करें तो इसमें फेस आईडी फीचर मिलेगा लेकिन इस बार टच आईडी नहीं मिलेगी।
गौरतलब है कि पिछले महीने आई एक रिपोर्ट की मानें तो एप्पल एक बार फिर से आईफोन में हेडफोन जैक देने की तैयारी में है। एप्पल ने साल 2016 में iPhone SE को लॉन्च किया था, वहीं अब कंपनी आईफोन एसई2 को लॉन्च करने वाली है। Apple iPhone SE 2 का एक वीडियो भी सामने भी आया है जिसके मुताबिक इस फोन में 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा और इसमें ग्लास का कवर दिया गया है।
वीडियो को slashleaks ने ट्वीट किया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। बता दें कि एप्पल ने iPhone 7 के साथ ही हेडफोन जैक बंद कर दिया था। इस फोन में 4 इंच की डिस्प्ले के साथ एप्पल का लेटेस्ट A10 Fusion प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 2 जीबी रैम के साथ 32 और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है