5.99 इंच डिस्प्ले और 4000एएएच की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन

अभी हाल ही में एक सर्वे से खुलासा हुआ था कि भारतीय यूजर्स अब बड़ी डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। इस मांग को देखते हुए मोबाइल निर्माता कंपनियां भी बड़ी डिस्प्ले के साथ स्मार्टफोन पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में क्लट (Kult) नाम की एक कंपनी ने भारत में अपना पहला स्मार्टफोन कल्ट इम्पल्स (Kult Impulse) पेश किया है। इस फोन में 4जी वीओएलटीई का सपोर्ट मिलेगा। कल्ट इम्पल्स की टक्कर शाओमी रेडमी 5 से होगी।
कल्ट इम्पल्स की कीमत और स्पेसिफिकेशन

कल्ट इम्पल्स में 5.99 इंच की डिस्प्ले, डुअल सिम स्लॉट, एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन, मीडियाटेक MT6739 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए पावरवीआर रोग्यू GE8100 जीपीयू, 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। इसके अलावा फोन में 4000mAh की बैटरी, 4G एलटीई, वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ और फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन की कीमत 8,999 रुपये है और इसके साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।