Apple Watch Series 10 Review: एक स्मार्टवॉच जिसकी लत आपको लग सकती है
Apple Watch Series 10 कंपनी की पहली स्मार्टवॉच है जिसमें फास्ट चार्जिंग दी गई है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि Apple Watch Series 10 को आपको खरीदना चाहिए या नहीं। इस रिव्यू में हम Apple Watch Series 10 की डिजाइन से लेकर परफॉरमेंस, बैटरी और सभी फीचर्स पर विस्तार से बात करेंगे...

विस्तार
एपल ने iPhone 16 सीरीज के साथ Apple Watch Series 10 भी पेश की जिसे एपल की 10वीं वर्षगांठ का स्पेशल प्रोडक्ट कहा जा सकता है, क्योंकि यह एपल वॉच सीरीज की 10वीं स्मार्टवॉच है। पहली नजर में यह अब तक की सबसे बेहतरीन स्मार्टवॉच लगती है, क्योंकि इसमें कई सारे बदलाव किए गए हैं जिनमें डिजाइन से लेकर परफॉरमेंस तक के बदलाव शामिल हैं।

Apple Watch Series 10 कंपनी की पहली स्मार्टवॉच है जिसमें फास्ट चार्जिंग दी गई है। Apple Watch Series 10 को हमने लंबे समय तक इस्तेमाल किया है और हर तरीके से इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि Apple Watch Series 10 को आपको खरीदना चाहिए या नहीं। इस रिव्यू में हम Apple Watch Series 10 की डिजाइन से लेकर परफॉरमेंस, बैटरी और सभी फीचर्स पर विस्तार से बात करेंगे...
Apple Watch Series 10 Review: भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन

एपल वॉच सीरीज 10 की भारत में शुरुआती कीमत 46,900 रुपये है (एल्यूमीनियम GPS मॉडल के लिए)। कंपनी ने 42mm और 46mm के नए साइज लॉन्च किए हैं। वहीं, GPS + सेलुलर वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये तक जाती है। टाइटेनियम (GPS + सेलुलर) मॉडल 79,900 रुपये से शुरू होकर 89,900 रुपये तक जाता है।
- iPhone 16E Quick Review: एपल के सस्ते आईफोन में आपको क्या मिलता है?
- AirPods 4 Review: आपको क्यों खरीदना चाहिए एयरपॉड्स 4, ये हैं चार सॉलिड कारण
- iPhone 16 Pro Max Review: एक स्मार्टफोन उनके लिए जो प्रोफेशनल हैं, कैमरा सैंपल के साथ पढ़ें रिव्यू
- iPhone 16 Review: क्यों खरीदना चाहिए और क्यों नहीं खरीदना चाहिए यह नया आईफोन?