Amazon Festive Sale: 499 रु. में ईयरबड्स, स्मार्टफोन पर 8,000 रुपये तक की छूट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 07 Oct 2023 03:00 PM IST
सार

इस सेल में कई सारे प्रोडक्ट पर भारी छूट मिल रही है। यदि आप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। आइए जानते हैं फोन पर मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में...

विज्ञापन
Amazon Great Indian Festival Sale Begins Best offers on phone
Amazon Great Indian Festival Sale - फोटो : Amazon

    विस्तार

    Amazon Great Indian Festival सेल की शुरुआत हो गई है। फिलहाल यह सेल अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए है। सभी लोगों के लिए यह सेल 8 अक्तूबर से शुरू होगी। इस सेल में कई सारे प्रोडक्ट पर भारी छूट मिल रही है। यदि आप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। आइए जानते हैं फोन पर मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में...

    अमेजन की सेल में Samsung Galaxy S23 पर 6,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा इस फोन के साथ 8,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।Samsung Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई मिल रही है। ईएमआई के लिए 7,749 रुपये प्रति महीना का विकल्प मिल रहा है।Honor 90 5G को 26,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह अपने सेगमेंट का पहला फोन है जिसमें क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले है।Nokia G42 5G को हाल ही में लॉन्च किया गया था। अमेजन की इस सेल में इसे 10,799 रुपये में खरीदा जा सकेगा।OnePlus Nord CE 3 Lite 5G, Xiaomi 13 Pro 5G, Motorola Razr 40 Ultra और iQoo Z7 Pro 5G पर भी कई सारे ऑफर्स मिल रहे हैं।Redmi Buds 4 Active अमेजन की इस सेल में 899 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। वहीं Noise, Boat और Firebolt जैसी कंपनियों के स्मार्टवॉच 1,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदे जा सकेंगे।Apple Watch SE (GPS + Cellular) को इस सेल में 19,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसे 29,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। MacBook Air M1 को अब तक की सबसे कम कीमत पर 62,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।pTron Bassbuds को अमेजन की सेल में महज 499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा।KODAK का 43 इंच वाला Matrix QLED TV इस सेल में 22,999 रुपये में मिल रही है, जबकि इसकी कीमत 31,999 रुपये है।itel S23+ को अमेजन से 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस कीमत में बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं। यह अपनी सेगमेंट का पहला ऐसा फोन है जिसमें 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।Redmi Note 12 5G को 19,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च लॉन्च किया गया था लेकिन इस बैंक ऑफर के साथ 13,749 रुपये में खरीदा जा सकेगा।Redmi Smart Fire TV 43 इंच अमेजन की सेल में 19,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसे 42,999 रुपे की कीमत पर लॉन्च किया गया था।iQOO Neo 7 Pro अमेजन की सेल में 4,000 रुपये की छूट के साथ 30,999 रुपये में मिल रहा है, वहीं iQOO Z6 lite को महज 11,749 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें