Amazfit GTS 2 mini को मिला एलेक्सा का सपोर्ट, अब बोलकर कर सकेंगे कंट्रोल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 05 Mar 2021 01:52 PM IST
सार

Amazfit GTS 2 mini की कीमत 6,999 रुपये हैबोलकर घड़ी में प्ले कर सकेंगे म्यूजिकबोलकर मौसम की भी ले सकेंगे जानकारी

विज्ञापन
Amazfit GTS 2 mini Gets Amazon Alexa Update With Voice Control
Amazfit GTS 2 mini - फोटो : amarujala

    विस्तार

    अमेजफिट ने भारत में अपनी स्मार्टवॉच Amazfit GTS 2 mini को अमेजन एलेक्सा का अपडेट जारी कर दिया है जिसके बाद आप अपनी स्मार्टवॉच को वॉयस कंट्रोल कर सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने Amazfit GTS 2 mini को पिछले साल दिसंबर में भारत में 6,999 रुपये में लॉन्च किया था। इस वॉच को अमेजन और अमेजफिट की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

    ये भी पढ़ें:  Amazfit GTR 2e Review: 10,000 रुपये की रेंज में एक परफेक्ट स्मार्टवॉच

    Amazfit GTS 2 मिनी में 1.55 इंच की ऑलवेज ऑन एमोलेड डिस्प्ले है जिस पर 2.5D ग्लास है। GTS 2 मिनी की बॉडी 8.95 मिमी पतली है और बॉडी एल्यूमीनियम से बनी है। वॉच का वजन 19.5 ग्राम है। नए अपडेट के बाद Amazfit GTS 2 mini में वॉयस कंट्रोल का इस्तेमाल प्ले म्यूजिक, अलार्म सेट करने, मौसम का पूर्वानुमान, ट्रैफिक अपडेट, स्पोर्ट्स अपडेट और अन्य वास्तविक समय की जानकारी के लिए कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    Amazfit GTS 2 mini में एलेक्सा कैसे इस्तेमाल करें?

    सबसे पहले घड़ी को बांधें और इसे फोन के साथ ब्लूटूथ के माध्यम से कनेक्ट करेंZepp एप खोलें, प्रोफाइल पर क्लिक करें, Amazfit GTS 2 MINI चुनें1.0.2.31 संस्करण के लिए सिस्टम को अपडेट करेंघड़ी की स्क्रीन को बाईं ओर स्वाइप करेंएप के डिवाइस स्क्रीन पर एलेक्सा को परमिशन देंअब अमेजन एलेक्सा अकाउंट से लॉगिन करें

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें