Vivo HP2154 नेकबैंड हुआ लॉन्च, 18 घंटे बैटरी बैकअप का है दावा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 05 Mar 2021 12:05 PM IST
विज्ञापन
Vivo HP2154 Wireless Headset With Neckband Design launched with 18 Hours Playtime
Vivo Wireless Headset HP2154 - फोटो : vivo.com

    वीवो ने अपने वायरलेस नेकबैंड Vivo HP2154 को लॉन्च कर दिया है, हालांकि फिलहाल इसे चीन में ही लॉन्च किया गया है। Vivo HP2154 हल्का है और इसे तीन कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा। दोनों ईयरबड्स में मैग्नेट दिए गए हैं। Vivo HP2154 को वॉटर और डस्टप्रूफ के लिए IPX4 की रेटिंग मिली है। इसके अलावा इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। दावा है कि गेमिंग के लिए इसमें लो लैटेसी मिलेगी और बैटरी 18 घंटे तक चलेगी।

    Vivo Wireless Headset HP2154 की कीमत

    कीमत की बात करें तो Vivo HP2154 की कीमत 299 चीनी युआन यानी करीब 3,400 रुपये है और फिलहाल इसे वीवो की वेबसाइट से प्री-बुक किया जा सकता है। Vivo HP2154 को ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री 12 मार्च से शुरू होगी। भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    Vivo Wireless Headset HP2154 की स्पेसिफिकेशन

    Vivo HP2154 में 11.2mm का मूविंग क्वॉयल ड्राइवर दिया गया है जिसके साथ कॉपर क्लैड एल्यूमीनियम वॉयस क्वॉयल भी है। इसका फ्रीक्वेंसी रें 20Hz से 20,000Hz है। नेकबैंड का वजन 24 ग्राम है और इसमें 129mAh की बैटरी दी गई है जिसके लेकर सिंगल चार्ज पर 18 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसके अलावा वीवो का दावा है कि महज 10 मिनट की चार्जिंग में पांच घंटे का बैकअप मिल जाएगा। गेमिंग के लिए लैटेसी 80ms तक है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo HP2154 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसे IPX4 की रेटिंग मिली है। वॉल्यूम कंट्रोल के लिए नेकबैंड में बटन दिए गए हैं। वीवो फोन के साथ नेकबैंड ऑटो कनेक्ट होगा और कनेक्शन के लिए एक पॉप अप नोटिफिकेशन भी मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें