AMANI ने लॉन्च किया कलरफुल ब्लूटूथ पार्टी स्पीकर ASP-SP 7600

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Thu, 12 Mar 2020 11:49 AM IST
सार

AMANI ASP SP 7600 का वजन है 1.5 किलोग्रामब्लूटूथ के साथ मिलेगा ऑक्स केबल का भी सपोर्टइनबिल्ट माइक्रोफोन से लैस है स्पीकर

AMANI Launches ASP-SP 7600 Bluetooth Speakers for   Indoor and Outdoor Parties
AMANI ASP SP 7600 - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    अमानी मार्ट ने भारत में अपने ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करके हुए नया ब्लूटूथ ASP SP 7600 लॉन्च किया है। अमानी का यह ब्लूटूथ स्पीकर डीजे सीरीज के तहत पेश किया गया है जो कि पार्टी के दीवानों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस स्पीकर को कलरफुल और स्टाइलिश है।

    AMANI ASP SP 7600 स्पीकर का वजन 1.5 किलोग्राम है और इसमें 3200mAh की दमदार बैटरी दी गई है जिसे लेकर कंपनी ने 10 घंटे तक के बैकअप का दावा किया है। इस स्पीकर में ब्लूटूथ के अलावा इनबिल्ट माइक्रोफोन, मेमोरी कार्ड का सपोर्ट और 3.5एमएम का ऑक्स केबल जैक भी है।

    ऐसे में आप इस स्पीकर का इस्तेमाल वायरलेस और वायर दोनों माध्यम से कर सकते हैं। इस स्पीकर की कीमत 1,299 रुपये है और इसके साथ एक साल की वारंटी मिल रही है। इस स्पीकर को कंपनी की साइट और तमाम स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

    ये भी पढ़ेंः Review: कैसा है 999 रुपये वाला AMANI का वायरलेस इयरबड्स?

    बता दें कि इससे पहले कंपनी ने हाल ही में सबसे सस्ता एयरपॉड लॉन्च किया है जिसकी कीमत 999 रुपये है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। चार्जिंग केस के साथ इस इयरबड्स का वजन 150 ग्राम है। दोनों इयरबड्स में 65एमएच की बैटरी है।

    वहीं चार्जिंग केस में 950एमएएच की बैटरी दी गई है। इस बड्स की कीमत 999 रुपये है जिसकी बिक्री अमानीमार्ट से ऑनलाइन हो रही है। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि इस इयरबड्स में एचडी ये HD स्टीरियो साउंड है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें