Aiwa की भारत में धमाकेदार एंट्री, लॉन्च किए 7,999 से लेकर 1,99,000 रुपये तक के प्रोडक्ट्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 02 Aug 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
Aiwa re enters in Indian market with new smart LED TVs and audio products here all you need to know
Aiwa re enters in Indian market - फोटो : amar ujala

    जापान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Aiwa ने एक बार फिर भारतीय बाजार में एंट्री की है। कंपनी ने स्मार्ट एलईडी टीवी, ब्लूटूथ स्पीकर्स और होम ऑडियो सिस्टम के साथ भारत मे प्रवेश किया है। कंपनी ने भारत में एक साथ कई प्रोडक्ट्स पेश किए हैं जिनमें 75 इंच की 4K UHD स्मार्ट टीवी प्रमुख है। आइए जानते हैं विस्तार से...

    Aiwa re enters in Indian market
    Aiwa re enters in Indian market - फोटो : amar ujala

    सबसे पहले कीमत की बात करें तो कंपनी के प्रोडक्ट्स की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है और अधिकतम कीमत 1,99,000 रुपये है। Aiwa के टीवी की बिक्री अगले 10-15 दिनों के अंदर शुरू होगी, जबकि ऑडियो डिवाइस अगले दो महीनों में बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे जिन्हें ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन भी खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन
    Aiwa re enters in Indian market
    Aiwa re enters in Indian market - फोटो : amar ujala

    कंपनी ने नई दिल्ली में आयोजित इवेंट में कल नौ टीवी पेश किए जिनमें 43 इंच, 55 इंच और 75 इंच के टीवी शामिल हैं। सभी टीवी में एंड्रॉयड का सपोर्ट है और इनमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और हॉटस्टार से जैसे एप्स प्री-इंस्टॉल मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Aiwa tv
    Aiwa tv - फोटो : amar ujala

    टीवी की खासियतों की बात करें तो इनमें क्वांटम डॉट लाइट इमिटिंग टेक्नोलॉजी, सुपरलेटिव रिजॉल्यूशन, क्वांटम स्मार्ट एचडीआर, एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम और वॉयस कमांड मिलेगा, हालांकि वॉयस कमांड फिलहाल नहीं है। इसके लिए कंपनी एक अपडेट जारी करेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें