Airtel 5G Plus सपोर्ट वाले Xiaomi, Redmi और Poco के सभी फोन की लिस्ट
आप अपने पुराने यानी 4जी प्लान पर ही Airtel 5G Plus का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपसे एक्सट्रा चार्ज नहीं वसूला जाएगा, हालांकि 5जी नेटवर्क पर डाटा की खपत बहुत तेजी से होती है। Airtel के मुताबिक 5जी पर 4जी के मुकाबले 20-30 गुना अधिक स्पीड मिलेगी।

विस्तार
देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने 25 शहरों में अपनी Airtel 5G Plus सर्विस लॉन्च कर दी है। इसके अलावा कंपनी ने मार्च 2024 तक पूरे देश में Airtel 5G Plus की लॉन्चिंग का वादा किया है। एयरटेल 5G नॉन-स्टैंडअलोन (NSA) नेटवर्क की सेवा दे रही है जिसे Airtel 5G Plus नाम दिया गया है। इस वक्त बाजार में तमाम कंपनियों के कई सारे फोन में हैं जिनमें 5G के कई सारे बैंड्स का सपोर्ट है। 5जी नेटवर्क की लॉन्चिंग के बाद मोबाइल कंपनियों ने 5जी नेटवर्क सपोर्ट का अपडेट जारी किया है जिसके बाद यूजर्स अपने फोन में 5जी इस्तेमाल कर पा रहे हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Redmi, Xiaomi और Poco के उन सभी फोन की लिस्ट देंगे जिनमें Airtel 5G Plus का सपोर्ट है।
Xiaomi, Redmi और Poco के पास कई सारे बजट और प्रीमियम फोन हैं जिनके साथ 5जी का सपोर्ट है और कई फोन को हाल ही में 5जी के लिए OTA (ओवर द एयर) अपडेट मिला है। ऐसे में यदि आपका फोन लेटेस्ट अपडेट पर काम नहीं कर रहा है तो आप शायद ही 5जी का इस्तेमाल कर पाएंगे।
Xiaomi Mi 10Xiaomi Mi 10iXiaomi Mi 10TXiaomi Mi 10T ProXiaomi Mi 11 UltraXiaomi Mi 11X ProXiaomi Mi 11XPoco M3 Pro 5GXiaomi Mi 11 Lite NEPoco F3 GTXiaomi Redmi Note 11T 5GXiaomi 11T ProXiaomi 11i HyperChargeXiaomi Redmi Note 10TXiaomi Redmi Note 11 Pro PlusPoco M4 Pro 5GPoco M4 5GXiaomi 12 ProXiaomi 11iXiaomi Redmi 11 prime + 5GPoco F4 5GPoco X4 proXiaomi Redmi K50iRedmi Note 12 5GRedmi Note 12 Pro 5GRedmi Note 12 Pro+ 5G
यदि आपके फोन में 5जी का अपडेट आ गया तो आपको डाटा इस्तेमाल को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपने पुराने यानी 4जी प्लान पर ही Airtel 5G Plus का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपसे एक्सट्रा चार्ज नहीं वसूला जाएगा, हालांकि 5जी नेटवर्क पर डाटा की खपत बहुत तेजी से होती है। Airtel के मुताबिक 5जी पर 4जी के मुकाबले 20-30 गुना अधिक स्पीड मिलेगी।
- Samsung इसी महीने भारत में लॉन्च करेगा Galaxy A14 के तीन फोन, जानें सभी फीचर्स
- WhatsApp का कमाल, अब बिना बैकअप लिए भी ट्रांसफर कर सकेंगे चैट
- CES 2023: दुनिया के सबसे बड़े टेक मेले में नायाब तकनीक का प्रदर्शन, बिना तार का TV, अफीला कार ने किया आकर्षित
- Amazon: छंटनी की घोषणा के बाद अमेजन संस्थापक जेफ बेजोस के स्टॉक में भारी गिरावट, हुआ 5 हजार करोड़ का घाटा