Amazon: छंटनी की घोषणा के बाद अमेजन संस्थापक जेफ बेजोस के स्टॉक में भारी गिरावट, हुआ 5 हजार करोड़ का घाटा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 06 Jan 2023 09:09 PM IST
सार

बता दें कि ई-कॉमर्स दिग्गज ने बुधवार को कहा था कि अनिश्चित अर्थव्यवस्था के बीच हो रही छंटनी से उसके 18,000 कर्मचारी प्रभावित होंगे। इसके बाद एक दिन में ही कंपनी के शेयर में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने मिलती है।

विज्ञापन
Amazon founder Jeff Bezos loses almost 5 thousand crores a day after company fired 18 thousands employees
अमेजन संस्थापक जेफ बेजोस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

    विस्तार

    ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन में हजारों कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा के बाद कंपनी ने संस्थापक जेफ बेजोस के स्टॉक में भारी गिरावट आ गई है। एक दिन में ही कंपनी के शेयर में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने मिलती है। यानी कंपनी के संस्थापक को एक दिन में ही नेट वर्थ में 600 मिलियन डॉलर यानी 5,539 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। बता दें कि ई-कॉमर्स दिग्गज ने बुधवार को कहा था कि अनिश्चित अर्थव्यवस्था के बीच हो रही छंटनी से उसके 18,000 कर्मचारी प्रभावित होंगे।

    अमेजन स्टॉक की कीमतों में गिरावट ने संस्थापक बेजोस के नेट वर्थ को भी प्रभावित किया है, जो एक दिन में 600 मिलियन डॉलर यानी 5,539 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, बुधवार की समाप्ति तक बेजोस की संपत्ति में 675 मिलियन डॉलर की गिरावट रही।

    विज्ञापन

    अरबपति जेफ बेजोस की वर्तमान में 108 बिलियन डॉलर की संपत्ति है और वह दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। बता दें कि पिछले साल सितंबर में भारतीय उद्योगपति और देश के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी ने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति अमेजन के बेजोस को पीछे छोड़ दिया था। गौरतलब है कि बेजोस हाल के महीनों में अमीरों की सूची में कई पायदान नीचे खिसके हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    # अमेजन में 18000 कर्मचारियों की छंटनी

    आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन ने गुरुवार को कहा कि वह 18,000 से अधिक नौकरियों को घटना चाहती है। कंपनी यह कदम लागत में कटौती करने के लिए उठा रही है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एंडी जेसी ने कर्मचारियों को भेजे एक नोट में कहा था कि प्रभावित कर्मियों को 18 जनवरी से इसकी सूचना दी जाएगी।

    बता दें कि यह कटौती फर्म के लगभग 300,000 मजबूत कॉरपोरेट कार्यबल का लगभग 6% है। यह आंकड़ा नवंबर, 2022 में की गई 10,000 छंटनी से 80 फीसदी ज्यादा है। मौजूदा मंदी के दौर में अमेजन का 18,000 कर्मचारियों को हटाना अब तक की सबसे बड़ी छंटनी होगी। सितंबर अंत तक अमेजन के साथ 15 लाख से अधिक कर्मचारी जुड़े थे।

    # छंटनी से भारत में लगभग 1,000 कर्मचारी प्रभावित होंगे

    अमेजन के दुनियाभर में 18,000 कर्मियों की छंटनी के फैसले से भारत के करीब 1,000 कर्मचारी प्रभावित होंगे। कंपनी से जुड़े सूत्रों से शुक्रवार को यह जानकारी दी। कंपनी अनिश्चित आर्थिक परिस्थितियों के कारण दुनिया भर में 18,000 से अधिक पदों को समाप्त कर रही है।

    सूत्र ने कहा, 'कंपनी के वैश्विक स्तर पर 18,000 नौकरियों को खत्म करने के निर्णय से देश के लगभग 1,000 कर्मचारी प्रभावित होंगे।' एक अन्य सूत्र ने कहा कि अमेजन के भारत में एक लाख कर्मचारी हैं। इस फैसले से यहां एक प्रतिशत कर्मचारी सीधे तौर पर प्रभावित होंगे।

    हालांकि इस बारे में पूछे जाने पर अमेजन इंडिया के प्रवक्ता ने कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन अमेजन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एंडी जेस्सी के एक लेख लिंक साझा किया है। लेख में उन्होंने वैश्विक स्तर पर 18,000 पदों को खत्म करने के कंपनी के फैसले की जानकारी दी है।

    जेस्सी ने लिखा है, 'हम करीब 18,000 पदों को समाप्त करने की योजना बना रहे हैं। इस फैसले से कई समूह प्रभावित होंगे। हालांकि, ज्यादातर पद अमेजन स्टोर और पीएक्सटी (पीपुल, एक्सपीरिएंस और प्रौद्योगिकी) संगठन से संबंधित हैं।’’ अमेजन में 31 दिसंबर, 2021 तक लगभग 16,08,000 पूर्णकालिक और अंशकालिक कर्मचारी काम कर रहे थे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें