USB टाइप-सी पोर्ट के साथ भारत में लॉन्च होंगे AirPods Pro 2! जानकारी आई सामने
नए एयरपॉट्स airpods pro 2 को लेकर दावा है कि इसे USB टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग से लैस किया जाएगा। पॉपुलर एनालिस्ट मिंग-ची कुओ ने इसको लेकर दावा किया है।

विस्तार
टेक दिग्गज एपल इस साल अपने ईयरबड्स AirPods Pro 2 को लॉन्च करने वाला है। सेकंड जनरेशन के AirPods Pro को लाइटनिंग चार्जिंग केस के साथ सितंबर 2022 में लॉन्च किया गया था। नए एयरपॉट्स को लेकर दावा है कि इसे USB टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग से लैस किया जाएगा। पॉपुलर एनालिस्ट मिंग-ची कुओ ने इसको लेकर दावा किया है। बता दें इससे पहले तक एपल अपने प्रोडक्ट में लाइटनिंग पोर्ट देता आ रहा है।
एनालिस्ट मिंग-ची कुओ का कहना है कि एपल पहली बार अपने नए जनरेशन एयरपॉट्स को लाइटनिंग चार्जिंग पोर्ट की जगह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ पेश करेगा। मिंग-ची कुओ इससे पहले भी एपल डिवाइस को लेकर दावे करते रहे हैं।
मिंग-ची कुओ ने ट्विटर पर पोस्ट के माध्यम से यह दावा किया है। उन्होंने लिखा, " मुझे लगता है कि यह संभवतः AirPods Pro 2 का USB-C वर्जन है, जिसमें 2Q23-3Q23 में बड़े पैमाने पर शिपमेंट की उम्मीद है। वहीं ऐसा लग रहा है कि एपल AirPods 2 और 3 के USB-C वर्जन के लिए कोई योजना नहीं बना रहा है।"
साल की दूसरी या तीसरी तिमाही में होंगे लॉन्च
यदि एनालिस्ट का दावा सही रहता है, तो AirPods Pro (2nd Gen) जिसे सितंबर 2022 में iPhone 14 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया था, इस साल के अंत में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ एक नए मॉडल में उपलब्ध हो सकता है। कुओ ने दावा किया है कि नया AirPods Pro (2nd Gen) मॉडल इस साल की दूसरी या तीसरी तिमाही तक पेश किया जा सकता है।
लाइटनिंग पोर्ट की जगह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलने वाला यह एपल का पहला प्रोडक्ट नहीं है। इससे पहले कंपनी ने हाल ही में iPad मॉडल को आधुनिक USB कनेक्टर से लैस किया है। वहीं यह भी दावा किया जा रहा है कि एपल अपनी आगामी आईफोन सीरीज iPhone 15 को भी यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस कर सकती है।
- iQoo Neo 7 Review: 30 हजार की कीमत में सबसे पावरफुल फोन? परफॉरमेंस से लेकर कैमरा फीचर्स तक, जानें सबकुछ
- Redmi ने एक साथ लॉन्च किए दो सस्ते फोन, मिलेगी 5000mAh बैटरी और HD+ डिस्प्ले, जानें अन्य फीचर्स
- Redmi Note 12 Turbo: लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स, मिलेगा Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर और 16GB रैम
- Mark Zuckerberg: मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग तीसरी बार बने पिता, सोशल मीडिया पर शेयर की बेटी की तस्वीर