गेमिंग के शौकीनों के लिए एसर ने लॉन्च किया ये दमदार लैपटॉप

amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
Wed, 12 Apr 2017 06:20 PM IST
Acer Gaming Laptops Aspire VX, Predator 15 and Predator 17 Launched in India

    एसर ने मंगलवार को अपना गेमिंग लैपटॉप Aspire VX 15 और गेमिंग डेक्सटॉप Predator G1 को भारत में लॉन्च कर दिया। साथ ही कंपनी ने अपने Predator नोटबुक को भी अपडेट कर दिया है। कंपनी ने अपने Aspire VX 15 लैपटॉप की कीमत 87,999 रुपये रखी है।

    लैपटॉप अभी ई-रिटेलर फ्लिपकार्ट और एसर रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। वहीं एसर Predator G1 डेक्सटॉप एक्सक्लूसिव तौर पर एसर रिटेल स्टोर पर मिलेगा। कंपनी ने इस डेक्सटॉप की कीमत 1,19,999 रुपये रखी है।

    एसर Aspire VX 15 लैपटॉप में इंटेल कोर आई-7 प्रोसेसर लगा है। इसके साथ कंपनी ने लैपटॉप में Nvidia's GeForce GTX 1050 ग्राफिक्स कार्ड का इस्तेमाल किया है। लैपटॉप में 15.7 इंच की फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले दि्या गया है।

    डेक्सटॉप Predator G1 की स्पेसिफिकेशन

    गेमिंग के शौकीनों के लिए एसर ने लॉन्च किया ये दमदार लैपटॉप

    कंपनी ने इस लैपटॉप में 1टीबी की हार्डडिस्क दिया है। कंपनी ने इस लैपटॉप के बारे में जानकारी दी है कि लैपटॉप पर आपको जबरदस्त गेमिंग का अनुभव मिलेगा। कंपनी ने इसका डिजाइन भी कुछ इसी प्रकार का रखा है। लैपटॉप का की-बोर्ड लाल और काले रंग के कम्गिनेशन में दिया गया है।

    ये भी पढ़ें :  रिलायंस कर्मचारियों के हाथ आया जियो का सेट टॉप बॉक्स, जल्द शुरू होंगी सेवाएं

    वहीं एसर के डेक्सटॉप Predator G1 की बात करें तो इसमें भी कंपनी ने इंटेल कोर आई-7 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इसके साथ बेहतरीन गेमिंग अनुभव के लिए कंपनी ने Nvidia GeForce GTX 1060 ग्राफिक कार्ड का प्रयोग किया है। डेक्सटॉप में 3जीबी का रैम लगा है। एसर का ये डेक्सटॉप विंडोज 10 पर काम करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें