एयरटेल ने लॉन्च किया हाइब्रिड सेट-टॉप बॉक्स, जानें कीमत और फीचर्स

टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने भारत में हाइब्रिड सेट-टॉब बॉक्स लॉन्च किया है जो टीवी चैनल्स, नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, गेम और 4K कंटेंट को सपोर्ट करेगा। साथ ही इस सेट-टॉप बॉक्स के जरिए आप टीवी पर गेम और ऐप डाउनलोड कर सकेंगे। इस नए सेट-टॉप बॉक्स को लेकर एयरटेल का दावा है कि यह भारत में लॉन्च हुआ पहला ऐसा सेट-टॉप बॉक्स है जिसमें एंड्रॉयड टीवी है। एयरटेल के इस सेट-टॉप बॉक्स में नेटफ्लिक्स प्रीलोडेड होगा।
ये भी पढ़ें- वोडाफोन के इस ऑफर का नहीं है कोई तोड़, फ्री में 4GB डाटा
एयरटेल इंटरनेट टीवी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 4,999 रुपये है। इसके साथ तीन महीने के लिए डिजिटल टीवी का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। सेट-टॉप बॉक्स 12 अप्रैल यानी बुधवार से अमेजॉन पर एक्सक्लूसिव तौर पर मिलने लगा है।
ये भी पढ़ें- एयरटेल और आइडिया के बाद एयरसेल ने किया रोमिंग फ्री
कुछ दिन बाद यह ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर भी मिलने लगेगा। इसके अलावा एयरटेल ब्रॉडबैंड यूजर्स MyAirtel ऐप पर जाकर MYHOME के जरिए रजिस्टर करवाते हैं तो उन्हें हर महीने 25 जीबी तक एक्स्ट्रा डाटा फ्री मिलेगा, हालांकि इसके लिए रेंटल 999 रुपये से ऊपर का होना चाहिए। एयरटेल के मुताबिक इसके लिए डिजिटल टीवी डिश ऐंटेना भी इंस्टॉल किया जाएगा ताकि इंटरनेट कनेक्टिविटी बाधित होने पर भी यूजर्स को टीवी देखने में कोई परेशानी ना हो।
इस सेट-टॉप बॉक्स को स्मार्टफोन के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकेगा। इसके लिए गेमपैड ऐप को फोन में डाउनललोड करना होगा। साथ ही सेट-टॉप बॉक्स में वाई-फाई फीचर भी है जिसके जरिए आप की-बोर्ड को भी कनेक्ट कर सकते हैं।