शाओमी के 10000mAh और 20000mAh पावरबैंक कीमतों में हुई कटौती

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 28 Jul 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
10000mAh and 20000mAh Mi Power Bank 2i, 10000mAh Mi Power Bank Pro Price Cuts in India
Mi Power Bank 2i

    शाओमी के एमआई पावरबैंक 2आई को कंपनी ने पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था। शाओमी एमआई पावरबैंक 2आई को दो वेरियंट में पेश किया था पहला 10000mAh का और दूसरा 20000mAh की क्षमता वाला है। इन दोनों पावर बैंक की कीमतों में इसी साल 100 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई थी।

    वहीं अब कंपनी ने इनकी कीमतों में कटौती की है। इन दोनों पावरबैंक के अलावा दो साल पहले लॉन्च हुए 10000mAh के एमआई पावरबैंक प्रो की कीमत में भी 200 रुपये की कमी हुई है।

    विज्ञापन

    कटौती के बाद 10000mAh वाला एमआई पावरबैंक प्रो की कीमत 1,299 रुपये, 10000mAh वाले एमआई पावरबैंक 2आई को 799 रुपये और 20000mAh वाले पावरबैंक को 1,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। कम हुई कीमतों के साथ तीनों पावरबैंक को एमआई डॉट कॉम और अमेजॉन से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आई2 पावर बैंक के लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने कहा था कि नोएडा के नए प्लांट में 1 मिनट में 7 पावरबैंक तैयार किए जाते हैं। इन दोनों पावरबैंक की सेल पहले एमआई.कॉम और एमआई होम से हुई थी, उसके बाद इन्हें फ्लिपकार्ट और अमेजॉन पर भी उपलब्ध कराया गया था। दोनों पावर बैंक्स में दो यूएसबी पोर्ट हैं और दोनों क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें