सैमसंग से पहले फोल्डेबल फोन को बाजार में उतारेगी हुवावे: रिपोर्ट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 27 Jul 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
Huawei aims to launch world's first foldable screen phone before Samsung does
huawei foldable phone

    सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर पिछले साल से ही चर्चा है, लेकिन अभी केवल चर्चा ही है और इसी बीच खबर है कि चीन की स्मार्टफोन निर्माता और दुनिया की तीसरी बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे सैमसंग से पहले अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को बाजार में पेश करने जा रही है।

    asia.nikkei.com की रिपोर्ट की मानें तो साल 2019 की शुरुआत में ही हुवावे फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी जिसमें बीओई टेक्नोलॉजी ग्रुप द्वारा तैयार की गई ओएलईडी डिस्प्ले का इस्तेमाल होगा। बता दें कि यह तकनीक सैमसंग के पास भी है। सैमसंग ने गुरुवार को ही लचीले ओएलई़डी डिस्प्ले तैयार किया है जो टूटेगा ही नहीं। इसके लिए लैब में डिस्प्ले की कई बार टेस्टिंग हुई है और गिराकर देखा गया है।

    विज्ञापन

    इससे पहले स्ट्रीट जॉर्नल की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सैमसंग साल 2019 की शुरुआत में अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को बाजार में उतारेगी। बताया जा रहा है कि हुवावे अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लिमिटेड एडिशन में ही पेश करेगी। रिपोर्ट की मानें तो सिर्फ 30,000 यूनिट को ही बाजार में उतारा जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हुवावे के फोल्डेबल फोन के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं मिली है। ऐसे में सैमसंग के फोल्डेबल वाले फोन की बात करें तो इसमें 7 इंच की डिस्प्ले होगी जिसे मोड़कर वॉलेट के आकार का किया जा सकेगा। मुड़ने के बाद भी इसमें एक डिस्प्ले मिलेगा जिस पर आप नोटिफिकेशन देख सकेंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें