BSNL के इन दो प्लान में मिल रहा है दोगुना से ज्यादा डेटा, जानिये

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजालाHarendra Chaudhary
Tue, 16 Apr 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
bsnl revises its two post paid plan, now user will get double data benefit
bsnl

    टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने दो पोस्टपेड प्लान में कुछ बदलाव कर दिए हैं। दरअसल अपने यूजर्स को बेहतर डेटा बेनेफिट देने के लिए कंपनी ने मौजूदा 525 रुपये और 725 रुपये वाले प्लान में कुछ बदलाव किये हैं। इन दोनों पोस्टपेड प्लान में अब ज्यादा डेटा मिलेगा। BSNL के 525 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में पहले 15GB डेटा मिलता था। लेकिन अब यूजर्स को हर महीने 40GB डेटा मिलेगा। जबकि 725 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को अब 50GB का डेटा मिलेगा।

    जहां BSNL के इन दोनों प्लान में ज्यादा डेटा मिल रहा है, वहीं इनमें डेटा कैरी फारवर्ड की सहूलियत नहीं मिलेगी, जोकि यूजर्स के लिए फायदे की बात नहीं है। जानकारी के लिए बता दें कि सभी प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियां डेटा कैरी फारवर्ड की सहूलियत अपने ग्राहकों को दे रही हैं।

    विज्ञापन

    BSNL के 525 रुपये और 725 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में डेटा बेनेफिट्स के साथ बिना किसी FUP लिमिट के अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। इतना ही नहीं, इन पोस्टपेड प्लान में हर दिन 100 SMS और एक साल के लिए अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपको बात दें कि एयरटेल और वोडाफोन आइडिया अपने 499 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान के साथ हर महीने 75GB डेटा दे रहे हैं। इतना ही नहीं इस प्लान के साथ एक साल के लिए अमेजन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। यानी डेटा ऑफरिंग के मामले में BSNL प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों से अभी पीछे है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें