फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Audio viral

यहां हमसे बड़ा बदमाश कौन है...., प्रत्याशी की बातचीत का ऑडियो वायरल      

Fri, 30 Dec 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 30 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Audio viral
phone calls
चुनाव जैसे ही नजदीक आता जा रहा है, नेताओं की तल्खियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे ही एक प्रत्याशी का ऑडियो वायरल होने से खलबली मच गई है। प्रत्याशी ने अपने साथी से फोन पर न सिर्फ पार्टी के बड़े नेताओं को गालियां दीं, बल्कि खुद को बड़ा बदमाश बताते हुए 12 साल की उम्र में ही मर्डर करने की बात भी स्वीकार कर ली है। इस ऑडियो के सामने आने पर खलबली मच गई है।        
विज्ञापन


वायरल हो रहे ऑडियो में वह प्रत्याशी हैं, जिसे कुछ दिन पहले ही बड़ी पार्टी से टिकट मिला है। प्रत्याशी का कोई  कार्यकर्ता उन्हें फोन कर बता रहा है कि फलां व्यक्ति उनके खिलाफ थाने से कार्रवाई करा रहा है। इस पर प्रत्याशी का पारा गरम हो गया। उसने अपनी पार्टी के ही बड़े नेता को गालियों से नवाजा। साथ ही कहा कि उनकी यहां कोई औकात नहीं है। प्रत्याशी ने उससे यह भी कहा कि आराम से घर बैठो, तुम्हारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
विज्ञापन


इसी बातचीत में प्रत्याशी कार्यकर्ता को अपनी महिमा बताने लगते हैं। कहते हैं कि यहां हमसे बड़ा गुंडा कौन है। मैंने 12 साल की उम्र में मर्डर कर रखा है। अब बच्चे बड़े हो गए हैं, इसलिए अब कुछ नहीं करता। मर्डर हमारे बाएं हाथ का खेल है। वॉयस में एक जगह फिल्म स्टार शाहरुख का नाम लेकर भी मिसाल दी गई है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed