फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Statewide strike of lawyers today in protest against the killing of advocate in court

कोर्ट में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में वकीलों की प्रदेशव्यापी हड़ताल आज

Wed, 20 Oct 2021 12:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Oct 2021 12:59 AM IST
सार

  • हाईकोर्ट के वकील भी हड़ताल में होंगे शामिल
  • मालूम हो कि सोमवार को शाहजहांपुर के न्यायालय परिसर में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। उ. प्र. बार काउंसिल ने आपात बैठक कर घटना की निंदा की और वकीलों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। घटना को लेकर प्रदेशव्यापी विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया गया और 20 अक्तूबर को प्रदेश की अदालतों का कामकाज ठप रखने का बार संगठनों से अनुरोध किया गया।

विज्ञापन
Statewide strike of lawyers today in protest against the killing of advocate in court
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जिला अदालत में अधिवक्ता की हत्या के विरोध स्वरूप व अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मांग को लेकर बार काउंसिल के आह्वान पर बुधवार को पूरे प्रदेश के अधिवक्ता संगठन हड़ताल करेंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता भी इस दिन न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी ने इस आशय का प्रस्ताव पारित किया है। कमेटी ने मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध किया है कि हड़ताल के कारण अधिवक्ताओं की कोर्ट में गैर मौजूदगी के कारण प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए।

विज्ञापन


मालूम हो कि सोमवार को शाहजहांपुर के न्यायालय परिसर में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। उ. प्र. बार काउंसिल ने आपात बैठक कर घटना की निंदा की और वकीलों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। घटना को लेकर प्रदेशव्यापी विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया गया और 20 अक्तूबर को प्रदेश की अदालतों का कामकाज ठप रखने का बार संगठनों से अनुरोध किया गया। एल्डर कमेटी ने भी प्रस्ताव पारित कर 20 अक्तूबर को न्यायिक कार्य के बहिष्कार का फैसला लिया है।

विज्ञापन

कचहरी में वकीलों की आम सभा आज

प्रयागराज। शाहजहांपुर के न्यायालय परिसर में हुई अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह की हत्या के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ द्वारा बुधवार को सुबह 11 बजे आम सभा बुलाई गई है। जिला अधिवक्ता संघ के मंत्री प्रमोद सिंह नीरज और विद्याभूषण द्विवेदी ने बताया कि अधिवक्ता की हत्या के विरोध में बुधवार को जिला न्यायालय के वकील जुलूस निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके लिए अधिवक्ताओं की आमसभा संघ हॉल में सुबह 11 बजे होगी। अधिवक्ता संघ का कहना है कि ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की जाएगी कि प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। हत्या के विरोध में बुधवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed