{"_id":"6b0acbd7f31ac0bdf502f047","slug":"sp-congress-alliance-seat-sharing-election-results-analysis-up-assembly-election-explainer-2026-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्लेनर: यूपी में सपा-कांग्रेस की दोस्ती किसके लिए ज्यादा फायदेमंद, क्या कहते हैं पिछले चुनावों के नतीजे?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक्सप्लेनर: यूपी में सपा-कांग्रेस की दोस्ती किसके लिए ज्यादा फायदेमंद, क्या कहते हैं पिछले चुनावों के नतीजे?
Sun, 29 Nov 2026 06:21 AM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Sun, 29 Nov 2026 06:21 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच खींचतान जारी है। जहां सपा 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन को आधार बना रही है, वहीं कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली सफलता का हवाला दे रही है। आइए, पिछले चार चुनावों के नतीजों के जरिए दोनों दलों के बीच के सियासी समीकरणों को विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन
सपा-कांग्रेस के साथ पर क्या कहा है इतिहास?
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। दोनों दलों के अपने-अपने दावे हैं। इन दावों के लिए दोनों का अपना-अपना आधार भी है। सपा जहां 2022 के विधानसभा चुनाव को आधार बनाकर सीट बंटवारे का दांव चल रही है। वहीं, कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली सफलता को आधार बनाकर हिस्सेदारी मांग रही है।
2022 के विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां अलग-अलग मैदान में उतरीं थीं। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में भी दोनों दल साथ चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में दोनों ने अलग-अलग गठबंधन में चुनाव लड़ा था।
ऐसे में सवाल यह है कि दोनों दलों के बीच गठबंधन से पिछले चुनावों में किसका वोट शेयर बढ़ा, किसकी सीटें बढ़ीं और किसे ज्यादा फायदा हुआ? वहीं, अलग-अलग लड़ने पर दोनों दलों में से किसे ज्यादा नुकसान हुआ। आइये इसे 2017, 2019, 2022 और 2024 के चुनावी आंकड़ों से समझते हैं।

Trending Videos
2017 विधानसभा चुनाव: साथ आए, पर नहीं बची अखिलेश की सत्ता
2017 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सपा और कांग्रेस ने साथ मिलकर लड़ा था। उस समय प्रदेश में सपा की सरकार थी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे। विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश की अपनी पार्टी में घमासान मचा हुआ था। अखिलेश चाचा शिवपाल यादव के बीच पार्टी पर वर्चस्व को लेकर रार छिड़ी हुई थी। परिवारिक क्लेश के बीच अखिलेश ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया।
सीट बंटवारे के तहत सपा ने 311 और कांग्रेस ने 114 सीटों पर उम्मीदवार उतारे। हालांकि, यह गठबंधन चुनावी नतीजों में कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाया। भाजपा ने 403 में से 312 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया।
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 2017 में सपा को 21.82 फीसदी वोट मिले और उसके 47 उम्मीदवार चुनाव जीते। वहीं, कांग्रेस का वोट शेयर 6.25 फीसदी रहा और पार्टी महज सात सीटें जीत सकी। इस तरह गठबंधन के दोनों दलों को मिलाकर 54 सीटें मिलीं।
इस चुनाव में सपा को 2012 के मुकाबले 177 सीटों का नुकसान हुआ था। वहीं, कांग्रेस भी 2012 की 28 सीटों से सिमटकर सात पर पहुंच गई। दोनों दलों का संयुक्त वोट शेयर करीब 28.07 फीसदी रहा। दूसरी तरफ भाजपा ने 39.67 फीसदी वोट हासिल कर 312 सीटें जीत लीं।

2019 लोकसभा चुनाव: सपा ने बसपा से किया गठबंधन, कांग्रेस रही अलग
2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस साथ नहीं, बल्कि अलग-अलग चुनावी रणनीति के साथ मैदान में उतरी थीं। सपा ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के साथ गठबंधन किया था। वहीं कांग्रेस ने प्रदेश में कुछ छोटे दलों को साथ लेकर चुनाव लड़ा।
सपा-बसपा गठबंधन को भाजपा के सामने बड़ी चुनौती के तौर पर देखा जा रहा था। सीट बंटवारे के तहत सपा ने 37, बसपा ने 38 और रालोद ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा। चुनाव नतीजों में बसपा को 10 और सपा को पांच सीटें मिलीं। रालोद अपना खाता भी नहीं खोल पाई। इस तरह गठबंधन को कुल 15 सीटों पर जीत मिली। दूसरी तरफ भाजपा ने 62 सीटें जीतीं और उसकी सहयोगी अपना दल (एस) को दो सीटें मिलीं।
कांग्रेस के लिए यह चुनाव भी निराशाजनक रहा। पार्टी को रायबरेली की एकमात्र सीट पर जीत मिली, जहां से सोनिया गांधी सांसद चुनी गईं। अमेठी में राहुल गांधी को भाजपा की स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वोट शेयर की बात करें तो सपा को करीब 18.1 फीसदी और कांग्रेस को करीब 6.3 फीसदी वोट मिले। वहीं बसपा का वोट शेयर करीब 19.4 फीसदी रहा। यानी सपा-बसपा-रालोद गठबंधन का संयुक्त वोट शेयर करीब 39 फीसदी था, जबकि कांग्रेस अलग चुनाव लड़ रही थी।
इस चुनाव में गठबंधन के भीतर सबसे ज्यादा फायदा बसपा को हुआ। 2014 में खाता नहीं खोल पाने वाली बसपा ने 10 सीटें जीत लीं। सपा की सीटें पांच पर ही रहीं। हालांकि, सपा ने अपने पुराने गढ़ आजमगढ़, मैनपुरी, संभल, मुरादाबाद और रामपुर में जीत दर्ज की।

2022 विधानसभा चुनाव: अलग-अलग लड़े, सपा ने बढ़ाया वोट शेयर
2017 के चुनाव में गठबंधन की हार के बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस अलग-अलग मैदान में उतरीं। इस बार सपा ने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद), सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और कुछ अन्य छोटे दलों के साथ गठबंधन बनाया। वहीं, कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया।
इस चुनाव में सपा ने पिछले चुनाव के मुकाबले शानदार वापसी की। पार्टी का वोट शेयर 21.82 फीसदी से बढ़कर 32.06 फीसदी पहुंच गया। सीटों की संख्या भी 47 से बढ़कर 111 हो गई। हालांकि, सपा सत्ता में वापसी नहीं कर सकी और भाजपा 255 सीटें जीतकर दोबारा सरकार बनाने में सफल रही।
दूसरी तरफ 2017 में 6.25 फीसदी वोट पाने वाली कांग्रेस 2022 में महज 2.33 फीसदी वोट पर सिमट गई। पार्टी को सिर्फ दो सीटों पर जीत मिली। यानी 2017 के मुकाबले कांग्रेस का वोट शेयर करीब चार फीसदी घट गया और उसकी पांच सीटें कम हो गईं।
इस चुनाव में सपा को रालोद और सुभासपा जैसे सहयोगी दलों का साथ मिला। रालोद ने आठ और सुभासपा ने छह सीटें जीतीं। इस तरह सपा गठबंधन को कुल 125 सीटें मिलीं। हालांकि, सपा की अपनी 111 सीटें थीं।

2024 लोकसभा चुनाव: साथ आए तो भाजपा को मिली कड़ी चुनौती
2022 के विधानसभा चुनाव के बाद सपा और कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी रणनीति बदली। 2024 के लोकसभा चुनाव में दोनों दलों ने इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया। इस बार सपा ने प्रदेश में गठबंधन की अगुवाई की और कांग्रेस के साथ सीटों का बंटवारा किया- सपा ने 62 और कांग्रेस ने 17 सीटों पर उम्मीदवार उतारे। वहीं, अपने कोटे की एक सीट सपा ने टीएमसी के लिए छोड़ दी।
इस गठबंधन का असर चुनाव नतीजों में भी दिखाई दिया। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में सपा ने 37 और कांग्रेस ने छह सीटों पर जीत दर्ज की। इस तरह दोनों दलों ने मिलकर 43 सीटें हासिल कीं। दूसरी तरफ भाजपा 2019 की 62 सीटों से घटकर 33 सीटों पर पहुंच गई।
वोट शेयर के लिहाज से भी दोनों दलों का प्रदर्शन बेहतर रहा। सपा को 33.8 फीसदी वोट मिले, जबकि 17 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस का प्रदेश स्तर पर वोट शेयर 9.5 फीसदी रहा। दोनों को मिलाकर करीब 43.5 फीसदी वोट मिले। यहां ध्यान देने वाली बात है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में दोनों दलों का संयुक्त वोट शेयर करीब 28.07 फीसदी था। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में यह बढ़कर करीब 43.5 फीसदी हो गया।