फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Teqball World Championship Indias Anas-Declan create history by winning bronze

Teqball World Championship: टेकबॉल विश्व चैंपियनशिप में भारत का दबदबा, अनस-डेक्लान ने कांस्य जीतकर रचा इतिहास

Sat, 14 Dec 2024 05:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 14 Dec 2024 05:32 PM IST
सार

भारत के लिए डेक्लान गोंसाल्वेस और अनस बेग ने पुरुष युगल वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस चैंपियनशिप में यह भारत का पहला पदक है।

विज्ञापन
Teqball World Championship Indias Anas-Declan create history by winning bronze
अनस बेग और डेक्लान गोंसाल्वेस - फोटो : @TheKhelIndia

विस्तार

वियतनाम में इन दिनों टेकबॉल विश्व चैंपियनशिप जारी है, जिसमें भारत के अनस बेग और डेक्लान गोंसाल्वेस ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इस जोड़ी ने टेकबॉल विश्व चैंपियनशिप में भारत को पहला पदक दिलाया। 
विज्ञापन

95 देशों के 221 एथलीट्स ने लिया भाग
टेकबॉल विश्व चैंपियनशिप 2024 में 95 देशों के कुल 221 एथलीट्स ने अलग-एलग वर्ग में भाग लिया है। हो ची मिन्ह सिटी पीपल्स कमेटी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय टेकबॉल फेडरेशन (FITEQ) द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप ने टेकबॉल को पूरी दुनिया में एक अलग पहचान बनाने में मदद की है। यह चैंपियनशिप यूरोस्पोर्ट और FITEQ के यूट्यूब चैनल सहित प्रमुख खेल नेटवर्क पर प्रसारित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेक्लान-अनस ने बढ़ाया देश का गौरव
भारत के लिए डेक्लान गोंसाल्वेस और अनस बेग ने पुरुष युगल वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस चैंपियनशिप में यह भारत का पहला पदक है। टेकबॉल एक ऐसा खेल है जिसे देश में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। लेकिन डेक्लान और अनस के प्रयासों ने इस खेल को अब भारत में लोकप्रिय बना दिया है।
विज्ञापन

क्या है टेकबॉल?
टेकबॉल एक गतिशील खेल है जो फुटबॉल के कौशल को टेबल टेनिस की सटीकता के साथ मिश्रित करता है, जिसे टेक टेबल पर खेला जाता है। इसमें खिलाड़ी अपने विरोधियों को मात देने के उद्देश्य से नेट पर गेंद को हिट करने के लिए अपने हाथों को छोड़कर अपने शरीर के किसी भी हिस्से का उपयोग करते हैं।  इस खेल को एकल या युगल प्रारूपों में खेला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed