फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Western and Southern Open Serena Williams loses to Maria Sakkari

Western & Southern Open: यूएस ओपन से पहले सेरेना को मिली एक और हार

Wed, 26 Aug 2020 10:38 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 26 Aug 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
Western and Southern Open Serena Williams loses to Maria Sakkari
सेरेना विलियम्स - फोटो : Reuters

अगले सप्ताह से शुरू होने वाले यूएस ओपन की तैयारियों की जुटी सेरेना विलियम्स को वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में मारिया सकारी से हार झेलनी पड़ी। सकारी ने सेरेना को 5-7, 7-6 (5), 6-1 से हराया। इस बीच सेरेना को समय बर्बाद करने के लिए चेतावनी भी मिली और बढ़त गंवाने पर उन्होंने अपने रैकेट पर भी गुस्सा दिखाया। कोरोना वायरस महामारी के बीच लगभग छह महीने के बाद टेनिस की वापसी होने पर सेरेना का यह पेशेवर टेनिस में पांचवां मैच था और ये सभी तीन सेट तक खिंचे।

विज्ञापन


इस बीच उन्होंने तीन मैच जीते जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सेरेना के लिए 13वीं वरीयता प्राप्त सकारी के खिलाफ परिणाम और विशेषकर मैच का अंत यूएस ओपन के मद्देनजर अच्छा नहीं कहा जा सकता है। यह ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट 31 अगस्त से शुरू होगा। वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन अमूमन ओहियो में होता है, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इस आयोजन फ्लाशिंग मीडोज पर ही किया जा रहा है।सेरेना शुरू में नियंत्रण में थी और एक समय उन्होंने 5-3, 30-0 से बढ़त बना रखी थी।
विज्ञापन


इसके बाद वह दो बार बैकहैंड पर चूक गईं। वह इसके बाद स्टैंड के पास चली गईं और तब चेयर अंपायर ऑरली टोर्ट ने उन्हें समय बर्बाद करने के लिए चेतावनी दी। उन्होंने पहला सेट जीता, लेकिन दूसरे सेट में टाईब्रेकर में 7-5 से हार गईं, जबकि तीसरे सेट में वह किसी भी समय रंग में नहीं दिखीं। महिला वर्ग में अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों की स्थिति तय हो गई है। दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका का सामना एनेट कोंटावीट, विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका का ओंस जाबेर और अमेरिकी क्वालीफायर जेसिक पेगुला का एलिस मर्टेन्स से सामना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed