फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Former Brazil player Cafu advice to young players say about the development of football in India

काफू की युवा खिलाड़ियों को सलाह: खेल और शिक्षा को बताया अहम, भारत में फुटबॉल के विकास पर क्या बोले?

Sat, 05 Sep 2026 03:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 05 Sep 2026 03:53 PM IST
सार

ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी काफू इन दिनों भारत दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मुंबई में युवा खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की। काफू ने भारत में फुटबॉल के विकास पर भी अपनी राय रखी।

विज्ञापन
Former Brazil player Cafu advice to young players say about the development of football in India
काफू - फोटो : IANS

विस्तार

ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर रहे और टीम को दो बार विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले काफू ने शनिवार को मुंबई की जरूरतमंद युवा लड़कियों के साथ फुटबॉल फील्ड पर समय बिताया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को फुटबॉल के गुर बताने के साथ ही खेल और शिक्षा के जरिए अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। काफू ने मुंबई के 'ड्रीमिंग इन स्लम्स फाउंडेशन' की लड़कियों के साथ समय बिताया। वह उनके साथ एक मैत्री मैच में शामिल हुए। 
विज्ञापन

बच्चों के भविष्य पर रखी राय 
इस अवसर पर काफू ने कहा, फुटबॉल बच्चों का बेहतर भविष्य बनाने में मदद करने में एक बड़ी भूमिका निभा सकता है। जो बच्चे फुटबॉल खेलते हैं, उनके लिए मेरी राय है कि उन्हें इसी रास्ते पर चलते रहना चाहिए। खेल दुनिया में सामाजिक जुड़ाव के सबसे बड़े तरीकों में से एक है। खेल आपको भविष्य, शिक्षा और समाजीकरण देता है। यह आपको बहुत सम्मान भी देता है। मुझे लगता है कि स्कूल और फुटबॉल का यह मेल एकदम सही है। बच्चे सामाजिक रूप से शामिल हो सकते हैं और ट्रेनिंग का सम्मान कर सकते हैं। ऐसा तरीका भविष्य के लिए बेहतर है।

युवा खिलाड़ियों से मिलने के बाद काफू खुश दिखे और उनके प्यार और सम्मान से प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, यह बहुत बढ़िया था। मुझे ऐसा लग रहा है कि दुनिया मुझसे प्यार करती है। यह बहुत खुशी की बात है। मैंने उन बच्चों से प्यार और सम्मान महसूस किया, जिन्होंने मुझे खेलते हुए लगभग कभी नहीं देखा था। मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जिसे समझाया नहीं जा सकता। मैं यहां भारत में आकर बहुत खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफू बोले- भारत में सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल टीम बनने की क्षमता
ब्राजील के पूर्व कप्तान ने भारत में फुटबॉल के विकास पर कहा, भारत एक ऐसा देश है जो हर साल खेल में, खासकर फुटबॉल में ज्यादा निवेश कर रहा है। मुझे लगता है कि अगर हम निवेश करना और पेशेवर खिलाड़ियों को लाना शुरू कर दें, तो भारत में दुनिया की बेस्ट फुटबॉल टीमों में से एक बनने की बहुत क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed