फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US Open 2026 Day 1 Roundup: Djokovic, Venus Williams Stunned; Medvedev, Pegula Advance

US Open Day 1 Highlights: जोकोविच और वीनस बाहर, मेदवेदेव-केनिन दूसरे दौर में; यहां देखें पहले दिन के सभी नतीजे

Mon, 31 Aug 2026 02:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 31 Aug 2026 02:53 PM IST
सार

यूएस ओपन 2026 के पहले दिन कई बड़े नतीजे देखने को मिले। पुरुष वर्ग में मैरियानो नवोने ने नोवाक जोकोविच को पांच सेट में हराकर बड़ा उलटफेर किया। वहीं, डेनियल मेदवेदेव ने जीत के साथ अभियान शुरू किया। महिला वर्ग में सोफिया केनिन ने वीनस विलियम्स को हराया, जबकि पेगुला, पाओलिनी, कोस्त्युक और स्वितोलिना ने भी जीत दर्ज की।

विज्ञापन
US Open 2026 Day 1 Roundup: Djokovic, Venus Williams Stunned; Medvedev, Pegula Advance
यूएस ओपन 2026 - फोटो : IANS

विस्तार

न्यूयॉर्क में साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के पहले दिन ही कई बड़े मुकाबलों ने सुर्खियां बटोरीं। पुरुष एकल में सबसे बड़ा झटका चार बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को लगा। चौथी वरीयता प्राप्त सर्बियाई खिलाड़ी को अर्जेंटीना के मैरियानो नवोने ने पांच सेट के मैराथन मुकाबले में 7-6(5), 5-7, 4-6, 6-2, 6-1 से हराया। यह 2006 के बाद पहली बार है जब जोकोविच किसी ग्रैंड स्लैम के पहले दौर में हारकर बाहर हुए।
विज्ञापन


महिला एकल में भी पूर्व चैंपियन वीनस विलियम्स का सफर पहले दौर में ही खत्म हो गया। वाइल्ड कार्ड से मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाली वीनस को उनकी हमवतन सोफिया केनिन ने 6-2, 7-6(6) से हराया। केनिन ने दूसरे सेट में सात सेट प्वाइंट बचाए और लगातार छह अंक जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। दूसरे दौर में उनका सामना जेसिका पेगुला से होगा।
विज्ञापन

मेदवेदेव ने जीत के साथ की वापसी
2021 के चैंपियन डेनियल मेदवेदेव ने इस बार यूएस ओपन में जीत के साथ शुरुआत की। उन्होंने क्वालीफायर ह्यूगो गैस्टन को 6-4, 6-2, 6-4 से हराया। पिछले साल पहले दौर में मिली हार के बाद मेदवेदेव ने इस बार कोई मौका नहीं दिया। जीत के बाद वह एटीपी लाइव रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गए। अमेरिका के टॉमी पॉल ने भी जीत दर्ज की। उन्होंने कोलमैन वोंग को 6-7(3), 6-1, 6-3, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

महिला वर्ग में पेगुला और पाओलिनी दूसरे दौर में
तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने एलेना-ग्रैबिएला रुज को 6-3, 6-2 से हराया। वहीं, 11वीं वरीयता प्राप्त मार्ता कोस्त्युक ने स्टॉर्म हंटर को 6-4, 6-1 से शिकस्त दी। कोस्त्युक ने मुकाबले के आखिरी आठ में से सात गेम अपने नाम किए। 19वीं वरीयता प्राप्त जैस्मिन पाओलिनी को हालांकि जीत के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने वेरोनिका एर्जावेक को 6-3, 3-6, 6-4 से हराया। नौवीं वरीयता प्राप्त एलीना स्वितोलिना ने सोलाना सिएरा को सिर्फ 52 मिनट में 6-1, 6-2 से मात दी। वहीं, एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा ने मैकार्टनी केसलर को 6-2, 6-2 और 31वीं वरीयता प्राप्त लेयला फर्नांडेज ने झांग शुआई को 6-3, 6-2 से हराया।

क्रेजसिकोवा का उलटफेर, प्लिस्कोवा की शानदार वापसी
 
  • 27वीं वरीयता प्राप्त बारबोरा क्रेजसिकोवा को उजबेकिस्तान की कामिला रखीमोवा ने 7-6(4), 6-2 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। महिला वर्ग में यह दिन का बड़ा उलटफेर रहा। पूर्व नंबर एक कैरोलिना प्लिस्कोवा ने भी शानदार वापसी की। वह हाने वांडेविंकेल के खिलाफ 2-6, 2-5 से पिछड़ रही थीं, लेकिन लगातार नौ गेम जीतकर उन्होंने 2-6, 7-5, 6-3 से मुकाबला अपने नाम किया।
  • अन्य महिला नतीजों में पोलिना यात्सेंको ने रेनाटा जाराजुआ को 4-6, 6-4, 7-6(7), डोना वेकिच ने तालिया गिब्सन को 6-2, 4-6, 6-3, लानलाना तारारुडी ने एल्विना कलीवा को 6-3, 6-7(4), 6-3, लुक्रेजिया स्टेफानिनी ने डायना यास्त्रेम्स्का को 6-3, 4-6, 6-1, वांग शिन्यू ने एमिलियाना अरांगो को 6-4, 6-2, केटी बोल्टर ने कैरोल यंग सुह ली को 6-4, 3-6, 6-0 और टायला प्रेस्टन ने एलिसिया पार्क्स को 6-3, 6-3 से हराया।

पुरुष वर्ग के बाकी नतीजे
क्रोएशिया के डिनो प्रिज्मिक ने पांचवें सेट में दो मैच प्वाइंट बचाकर शानदार वापसी की और जीत दर्ज की। वहीं, लुका वान एश ने 29वीं वरीयता प्राप्त कैमरन नॉरी को 6-7(8), 6-2, 6-2, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। इस तरह यूएस ओपन के पहले दिन सबसे बड़ी खबर जोकोविच और वीनस की हार रही, जबकि मेदवेदेव, पेगुला और अन्य दावेदारों ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed