{"_id":"6a959b5ca7f3421b340b9fb3","slug":"argentina-s-lionel-messi-has-announced-his-retirement-from-international-football-know-career-2026-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लियोनल मेसी ने लिया संन्यास: अर्जेंटीना के कप्तान ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, लिखा लंबा पोस्ट","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
लियोनल मेसी ने लिया संन्यास: अर्जेंटीना के कप्तान ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, लिखा लंबा पोस्ट
Mon, 31 Aug 2026 08:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 31 Aug 2026 08:48 PM IST
सार
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। मेसी अब अर्जेंटीना की जर्सी में खेलते नजर नहीं आएंगे। मेसी ने सोशल मीडिया पर लंबे पोस्ट के जरिये इसका एलान किया है।
विज्ञापन
लियोनल मेसी
- फोटो : PTI
विस्तार
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। मेसी ने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को 2022 फुटबॉल विश्व कप का खिताब दिलाया था। इस साल भी अर्जेंटीना उनकी कप्तानी में फीफा विश्व कप में खेलने उतरी थी, लेकिन उसे फाइनल में स्पेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। मेसी ने इंस्टाग्राम पर लंबे पोस्ट के जरिये संन्यास लेने की घोषणा की है। मेसी ने अपने करियर में अर्जेंटीना के लिए छह विश्व कप खेले हैं।
विज्ञापन
लियोनल मेसी
- फोटो : FIFA.com
अर्जेंटीना की जर्सी में नजर नहीं आएंगे मेसी
फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मेसी का अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में आखिरी मैच रहा। मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 207 मैच खेले जिसमें उन्होंने 125 गोल किए और 68 बार गोल करने में मदद की। उन्होंने अर्जेंटीना को एक विश्व कप और दो कोपा अमेरिका का खिताब दिलाया। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेते मेसी ने कहा कि उन्हें पता है कि इस फैसले से दुख होगा, लेकिन वह समझते हैं कि समय अब आ गया है।

सोशल मीडिया पर लिखा लंबा पोस्ट
मेसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर लिखा, फाइनल के बाद इतना समय बीतने और इस बारे में बहुत सोचने के बाद मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले रहा हूं। यह एक ऐसा फैसला था जिससे मुझे बहुत दुख हुआ और अब भी अंदर तक दुख हो रहा है, लेकिन मैं समझता हूं कि यही सही समय है। मैंने हमेशा अपना सब कुछ दिया, न सिर्फ इन कुछ वर्षों में जब हमने सब कुछ जीता, बल्कि उससे पहले भी। मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए संघर्ष किया और अपना सब कुछ दिया ताकि आपको खुशी दे सकूं और फुटबॉल के जरिए आपको अर्जेंटीना का होने पर गर्व महसूस करा सकूं।

मेसी बोले- अब बाहर से टीम का समर्थन करूंगा
मेसी ने आगे लिखा, अब ज्यादा समय नहीं बचा है और जिंदगी के अलग-अलग अध्याय खत्म हो रहे हैं। यह एक ऐसा अध्याय है जो मुझे बहुत दुखी करता है। मुझे राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहना पसंद है, पसंद था और हमेशा पसंद रहेगा। मैंने अपना सब कुछ दे दिया और अब मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं बचा है। साथ ही कई बेहतरीन युवा खिलाड़ी आ रहे हैं जो टीम में शामिल होने के हकदार हैं। इन 20 वर्षों में मिले सारे प्यार के लिए धन्यवाद। मुझे मैदान के अंदर से आपकी आवाज सुनना याद आएगा। अब मैं आप में से ही एक बन जाऊंगा, हमेशा बाहर से टीम का समर्थन करूंगा। अच्छे समय में भी और बुरे समय में तो और भी ज्यादा।

परिवार, कोच और साथी खिलाड़ियों का जताया आभार
मेसी ने कहा, हमेशा साथ रहने और इस खूबसूरत लेकिन मुश्किल सफर में मेरे साथ खड़े रहने के लिए मेरे परिवार का धन्यवाद। उन सभी कोच, टीम के साथियों का धन्यवाद जिनके साथ मुझे यह सफर तय करने का मौका मिला। मैं अपने साथ कभी न भूलने वाली यादें और पल लेकर जा रहा हूं। मैं गर्व के साथ विदा ले रहा हूं, यह जानते हुए कि मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर आपको वे पल दिए जिनका हमने कभी सपना देखा था। आपके साथ यह सब अनुभव करना अद्भुत था। मैं आप सभी से प्यार करता हूं! मुझे अर्जेंटीना का नागरिक बनाने के लिए भगवान का धन्यवाद। वामोस अर्जेंटीना! मैंने ये शब्द 21 जुलाई को लिखे थे, फाइनल के दो दिन बाद।

- फोटो : अमर उजाला
क्लब करियर जारी रखेंगे मेसी
भले ही मेसी का अंतरराष्ट्रीय करियर अब खत्म हो गया है, लेकिन वह इंटर मियामी के साथ अपना क्लब करियर जारी रखेंगे, जहां वह 2028 तक अनुबंधित हैं। अर्जेंटीना राष्ट्रीय टीम से उनके जाने के साथ ही एक शानदार अध्याय का समापन हो रहा है, जिसकी शुरुआत 2005 में हुई थी। उन्होंने 2022 में आखिरकार विश्व कप की खिताबी जीत हासिल की थी जो लंबे समय से उनके इंटरनेशनल करियर का मुख्य लक्ष्य था।